Eid 2025 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में खूब जचेंगे ये गोल टिक्की मेहंदी के 6 डिजाइन, देखें Photos
Eid 2025 Mehndi Designs: यहां हम ईद पर लगाने के लिए सिंपल और सुंदर गोल टिक्की मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।;

Eid 2025 Mehndi Designs: देशभर में कल (31 मार्च) को ईद का जश्न मनाया जाएगा। यह दिन मुस्लिम सुमदाय के लिए बेहद खास होता है। ईद के दिन घरों में मीठी सेवइयां पकवान और शाही व्यंजन तैयार किए जाते हैं। बच्चों को न सिर्फ उपहार मिलते हैं, बल्कि महिलाएं भी इस दिन को खास बनाने के लिए खूबसूरत पारंपरिक परिधान पहनती हैं। इस मौके पर मेहंदी का महत्व और भी बढ़ जाता है, खासकर महिलाओं के लिए।
मेहंदी को इस दिन हाथों पर सजाना एक पुरानी परंपरा है। ऐसे में हम यहां हाथों को सजाने के लिए गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस एक बेहतरीन बता रहे हैं, जो न सिर्फ सिंपल हैं, बल्कि देखने में भी खूबसूरत है। आइए देखें...
सिंपल गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
ईद के खास मौके के लिए ये सिंपल गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है। यदि आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है, तो आप इस तरह की गोल टिक्की डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं।
आजकल फ्लोरल पैटर्न वाली गोल टिकी मेहंदी डिजाइन खूब लगाई जाती हैं। अगर आप भी यूनिक डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो ये फ्लोरल पैटर्न मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। ईद के दिन यह डिजाइन हाथों में खूब चजेंगे।
ईद के लिए ऐसे गोल टिक्की चाँद डिजाइन भी बढ़िया है। इन डिजाइन को आप आसानी से बना सकती हैं। इन्हें बनाने के लिए पहले आप गोल चांद के आकार में टिक्की बनाएं फिर उसके बाद फ्लावर स्टाइल में पत्तियों में बनाएं।