Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पती की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। लेकिन यह त्योहार हाथों में मेहंदी के बिना अधूरा-सा लगता है। ऐसे में अगर इस बार मेहंदी लगाने जा रही हैं, लेकिन अलग मेहंदी क्रिएट कराना चाहती हैं, तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे ट्राई कर सकती हैं। चलिए देखते हैं लेटेस्ट डिजाइन...

Mehndi

चांद को देखते हुए मेहंदी डिजाइन 
करवा चौथ पर सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार करके चांदा का दीदार करती हैं। जैसे इस तस्वीर में दिखाया गया है। ऐसे में आप भी अपने हाथों कुछ ऐसा ही डिजाइन क्रिएट करा सकती है। इसके अलावा आप अगर आप हाथों को भरना चाहती हैं, हाथों के साथ साइड में कैरी, प्लावर, लताएं और कई डिजाइन मेहंदी से बनवा सकती है। इससे आपके हाथ बेहद सुंदर नजर आएंगे।

Karwa Chauth Mehndi

छलनी से पिया को देखते हुए मेहंदी डिजाइन 
करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के लिए ही होता है। इसलिए रात में चांद देखने के बाद अपने पिया का दीदार करती है। ऐसे में आप चाहे, तो मेहंदी डिजाइन करते समय एक हाथ में पति का फेस डिजाइ क्रिएट करा सकती हैं और साथ ही आसपास डाली और फूल पत्तियों के डिजाइन को भी बनवा सकती हैं। इससे आपके हाथ में चार चंद लग जाएगा। 

Karwa Chauth

जालीदार मेहंदी डिजाइन
जालीदार या जाल मेहंदी का डिजाइन आजल कल ट्रेंड में भी है और इसे बनाना भी काफी आसान है। हालांकि, इसे लगाने के बाद हाथ बेहद खूबसूरत दिखते हैं। ऐसे में अगर डिजाइन करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले जाल का पैटर्न अपनी हाथ की हथेली पर बनाएं। उसके बाद चारों तरफ, लताएं बनाएं और इस डिजाइन को क्रिएट करने के बाद आपके हाथ काफी अच्छे दिखच है। 

Mehndi Designs

केरी मेहंदी डिजाइन
सबसे ज्यादा महिलाएं मेहंदी में केरी के डिजाइन को बनाना पसंद करती हैं। क्योंकि इससे आप हथेली पर अलग-अलग डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं। इसमें आप चाहें तो बेल की डिजाइनभी बैक हैण्ड में बना सकती हैं और चाहे तो फ्रंट के लिए आप भरे हुए डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।  

Full Hand Mehndi
mehendi design