Logo
करवा चौथ का त्योहार आ रहा है। ऐसे में अगर आप इस खास मौके के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो आज हम आपको साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप वियर कर सकती हैं।

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार आने वाला है और यह त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। वहीं इस खास दिन पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं और सोलह श्रंगार करती हैं। साथ ही अधिकतर महिलाएं साड़ी वियर हैं। ऐसे में अगर आप भी इस पर्व के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस तरही की पहनें। तो आज हम आपको साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए देखते लेटेस्ट डिजाइन...  

  Organza Saree
Organza Saree

ऑर्गेंजा साड़ी डिजाइन
करवा चौथ के शुभ मौके पर आप ऑर्गेंजा साड़ी बेहतरीन ऑप्शन है। इस तरह की साड़ी आपको रॉयल लुक देंगी। इसके साथ ही अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप बालों में गजरा ट्राई कर सकती है और सिल्वर ज्वैलरी पहन सकती हैं। 

Border work silk saree
Border work silk saree

बॉर्डर वर्क वाली सिल्क साड़ी
अगर आप करवा चौथ पर बिल्कुल अलग और स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं, तो आप बॉर्डर वर्क वाली सिल्क साड़ी पहन कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। इतना ही नहीं, पहनने के बाद आपका लुक ही बदल जाएगा। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप सिर्फ इयररिंग्स
 और मिनिमल मेकअप कर सकती हैं। 

silk saree
silk saree

बनारसी सिल्क साड़ी  
इन दिनों बनारसी सिल्क साड़ी ट्रेंड में हैं और यह सुहागिन महिलाओं पर बेहद प्यारी लगती हैं। ऐसे में अगर आपका इस साल पहला करवा चौथ है तो आप इस तरह की साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए आप सिंपल ज्वैलरी और बालों गजरा स्टाइल कर सकती हैं। 

Bandhani Silk Saree
Bandhani Silk Saree

बांधनी साड़ी डिजाइन
करवा चौथ के खास दिन के लिए बांधनी साड़ी एकदम परफेक्ट है। इस साड़ी में आपको कई कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। ऐसे आप इसे करवा चौथ पर पहन सकती हैं। 

5379487