Mehndi Design: करवा चौथ का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी के लिए व्रत रखती है। साथ ही सोलह श्रृंगार करती हैं। लेकिन करवा चौथ के एक पहले महिलाएं मेहंदी लगवाती है। ऐसे अगर आप भी इ, खास मौके पर यूनिक मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती है। इसे लगाने से आपके हाथ सुंदर ही नहीं, बल्कि आपके पतिदेव भी खुश हो जाएंगे। 

Mehndi Desgin

कमल मेहंदी डिजाइन 
आजकल महिलाएं कमल मेंहदी डिजाइन खूब पसंद करती हैं। क्योंकि इस मेहंदी को लगाने के बाद हाथ बेहद खूबसूरत दिखते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इस मेहंगी डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। अगर आप हाथों को भरना चाहती हैं, तो कैरी या फूल पत्ती बना सकती हैं। 

peacock mehndi design

मोर मेहंदी डिजाइन 
करवा चौथ अगर आप हाथों में बिल्कुल अलग डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो मोर वाली डिजाइन को क्रिएट करा सकती है। इस तरह के डिजाइन से हाथ बेहद खूबसूरत दिखते हैं और ये करवा चौथ के लिए बेहतरीन डिजाइन है। लेकिन अगर आप पिया को खुश करना चाहती हैं, तो आप उनका नाम भी लिखवा सकती हैं। 

Ful hand mehndi design

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन 
इसके अलावा अगर आपका पहला करवा चौथ है और आप फुल हैंड मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं, तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन रचने के बाद बेहद खूबसूरत दिखती हैं और करवा चौथ के लिए तो ये परफेक्ट डिजाइन है। हालांकि, इस डिजाइन के साथ आप अपने पिया का नाम भी साइड में लिखवा सकते हैं और ये देखकर आपके काफी खुश हो जाएंगे।