Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है। इस साल यह पर्व 6 सितंबर को मनाया जाएगा। महिलाएं इस त्योहार पर सोलह श्रृंगार करती है और मेहंदी लगवाती है। ऐसे में अगर आप भी हरतालिका तीज के खास मौके पर मेहंदी क्रिएट करवाने के बारे में सोच रही हैं, तो बेल मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। 

जालवर्क बेल मेहंदी डिजाइन
हरतालिका तीज पर आप जालवर्क बेल मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे। आप इसे हाथों के फ्रंट या बैक दोनों साइड क्रिएट करा सकती हैं। साथ ही आप इसमें आप वर्टिकल और हॉरीजॉन्‍टल हर तरह डिजाइन बनवा सकती हैं, जिससे आपके हाथ लंबे और पतले लगेंगे। 

Latest Bel Mehndi Designs

कैरी बेल मेहंदी डिजाइन
तीज-त्‍योहारों पर कैरी बेल मेहंदी डिजाइन काफी अच्छी लगती हैं और इस तरह के कैरी हाथों की सुंदरता में चार-चांद लगा देते हैं। कैरी बेल मेहंदी बनाते वक्त आप लताएं, पराग और फूल कई सारी डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। इस बेल को आप पतला या मोटा भी बना सकती हैं। 

मंडला आर्ट बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आप अपने हाथों को थोड़ा यूनिक बनाना चाहती हैं, तो मंडला आर्ट की बेल भी बना सकती हैं। इसमें आप लताएं, पराग और फूल आदि के साथ मेहंदी डिजाइन कर सकती हैं। मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन से हाथ भरे-भरे लगते हैं और लंबे हाथों पर इस तरह की बेल मेहंदी और भी खूबसूरत बना देती है। 

Hartalika Teej 2024

डबल लेयर मेहंदी डिजाइन
हरतालिका तीज पर बेल मेहंदी की डबल लेयर डिजाइन काफी बेस्ट है। इससे आपके हाथों में भरी-भरी मेहंदी डिजाइन आएगी। आप फूल, कैरी और मोर डिजाइन बनाकर अपनी मेहंदी डिजाइन को कंप्‍लीट कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आप फ्रंट और बैक दोनों तरफ इस तरह की मेहंदी क्रिएट करा सकती हैं।