Logo
करवा चौथ के खास दिन पर महिलाएं उपवास रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। लेकिन मेहंदी के बिना तो श्रृंगार अधूरा होता है। ऐसे में हम आपको घनी मेहंदी के कुछ डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप करवा चौथ पर ट्राई कर सकती है।

Full Hand Mehndi Design:  20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार है। इस खास दिन पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी के लिए उपवास रखती हैं। इसके साथ ही सोलह श्रृंगार करती हैं, लेकिन मेहंदी के बिना तो श्रृंगार अधूरा माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर मेहंदी लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो हम आपको घनी मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप करवा चौथ पर ट्राई कर सकती हैं। 

Ghani Mehndi Design
Ghani Mehndi Design

घनी मेहंदी की डिजाइन
अगर आप करवा चौथ के शुभ मौके पर अपने हाथ को सुन्दर बनाने का सोच रही हैं तो आप ये घनी मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तरह की घनी मेहंदी डिजान लगाने बाद हाथ काफी खूबसूरत दिखते हैं। हालांकि, इस मेहंदी को लगाने में ज्‍यादा वक्‍त लगते हैं। लेकिन करवा चौथ पर आप ट्राई कर सकती हैं। 

Jaal mehndi designs
Jaal mehndi designs

जाल मेहंदी की घनी डिजाइन
जाल मेहंदी डिजाइंस इन दिनों ट्रेंड में काफी है और इसमें आपको कई सारे पैटर्न भी मिल जाएंगे। हालांकि, इसे लगाना भी बेहद आसान है और साथ ही इससे आपके हाथ भी भरे-भरे लगते हैं। वैसो तो जाल मेहंदी में फूलों का जाल बनता है। लेकिन आप चाहे तो इसमें कैरी या गोल टिक्‍की का जाल भी बना सकती हैं। करवा चौथ के खास मौके पर यह बेहद खूबसूरत दिखते हैं। 

peacock mehndi design
peacock mehndi design

मोर वाली मेहंदी की घनी डिजाइन
करवा चौथ पर अगर आप बिल्कुल अलग हाथों में मेहंदी रचाना चाहती हैं, तो आप मोर मेहंदी डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। क्योंकि मोर शुभ माना जाता है और  इस तरह के डिजाइन हाथो में काफी खूबसूरत दिखते हैं। हालांकि, मोर सिर्प एक पक्षि नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। मोर के पैटर्न से हाथ भरे-भरे दिखते हैं और यह आकर्षक लगते हैं। 

 

5379487