Karwa Chauth Lehenga: करवा चौथ का त्योहार आ रहा है। इस बार यह त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस खास मौके पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और अपनी खुशहाल जीवन के लिए उपवास रखती हैं। साथ ही सोलह श्रृंगार करती हैं। ऐसे अगर आप इस बार करवा चौथ पर साड़ी वियर नहीं करना चाहती हैं, तो आज हम आपको लहंगा के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे ट्राई कर सकती हैं।  

Karwa Chauth Lehenga

फ्लोरल ऑर्गेंजा लहंगा 
करवा चौथ पर आप इस तरह का फ्लोरल ऑर्गेंजा लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा ओर्गंज़ा फैब्रिक में है और फ्लोरल पैटर्न में है। साथ ही इस  लहंगे पर बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। जो यूनिक लुक दे रहा है। हालांकि, यह लहंगा करवा चौथ पर पहन सकती है। इसके साथ आप अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी ज्वैलरी ट्राई कर सकती हैं। 

floral organza lehenga

थ्रेड वर्क सिल्क लहंगा
अगर आप करवा चौथ पर रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो थ्रेड वर्क सिल्क लहंगा भी कर सकती हैं और इस तरह के लहंगे में आपका लुक सबसे ज्यादा सुन्दर लगेगा। हालांकि, यह लहंगा सिल्क फैब्रिक में है और इस तरह के लहंगे में पर थ्रेड वर्क किया गया है। वहीं अगर आप खुद को यूनिक बनाना चहती हैं, तो बालों में गजरा स्टाइल कर सकती हैं। 

Thread Work Silk Lehenga

लहरिया प्रिंट लहंगा डिजाइन
आजकल महिलाएं लहेरिया प्रिंट बेहद पसंद करती हैं। इस तरह के लहेरिया प्रिंट लहंगे को आप अपने करवा चौथ का हिस्सा बना सकती हैं। वहीं अगर बेहद अलग लुक वियर करना चाहती हैं, तो मांग टिका के साथ हैवी ज्वैलरी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपके पिया भी खुश हो जाएंगे। साथ ही भर-भर के प्यार लुटाएंगे। 

lehariya print lehenga