Durga Puja 2024 Saree Design: बुधवार( 9 अक्टूबर) से दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू हो रहा है। इस खास मौके पर अक्सर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप फेस्टिव सीजन में साड़ी वियर करने के बारे में सोच रही हैं, तो हम आपको साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे कैरी कर सकती हैं। 

Bengali Saree

बंगाली साड़ी
अगर आप दुर्गा पूजा पर बंगाली साड़ी वियर करना चाहती हैं, तो इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं। लेकिन इसे थोड़ा अलग तरीके से ड्रेप किया जाता हैं। हालांकि, अगर आप सिंपल स्टाइल से ही ड्रेप करना चाहती हैं, तो वो भी कर सकती हैं। 

bandhani design saree

बांधनी डिजाइन साड़ी
बांधनी डिजाइन सबसे ज्यादा गुजरात और जयपुर में कैरी किया जाता है। लेकिन अगर आप दुर्गा पूजा पर स्टाइलिश और अलग दिखना चाहती हैं, तो आप इस तरह की बांधनी साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ सिंपल झुमका ट्राई कर सकती हैं। 

Banarasi Silk Saree

बनारसी सिल्क साड़ी
इन दिनों बनारसी सिल्क साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप दुर्गा पूजा पर इस साड़ी को पहन सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह की खूबसूरत साड़ियों के साथ में आप कॉटन के ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इसके अलावा आप मॉडर्न लुक के लिए स्लीवलेस ब्लाउज भी ट्राई कर सकती हैं।

Gota-Patti Saree

गोटा-पट्टी डिजाइन साड़ी
मार्केट में आजकल कई तरह की गोटा वर्क वाली सूट या साड़ियों आने लगे हैं। इसे महिलाएं स्टाइल करना भी पसंद करती है। ऐसे में अगर कुछ फैंसी और सिंपल दिखना चाहती हैं, तो गोटा-पट्टी साड़ी वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो बाजार से प्लने साड़ी खरीदकर उसमें लेस लगवा सकती हैं। 

chunari saree (google)

चुनरी साड़ी डिजाइन
महिलाएं चुनरी साड़ी को पहनना खूब पसंद करती हैं। यह बिल्कुल सिंपल और कर्फटेबल होती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद चाहे लड़किया हो या महिलाएं एलिगेंट लगती हैं। ऐसे में आप भी दुर्गा पूजा पर इस तरह की ट्राई कर सकती हैं।