Karwa Chauth Mehndi Design: हाथों पर लगाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Karwa Chauth 2024 Mehndi Designs: करवा चौथ पर महिलाओं के लिए मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। इस करवा चौथ आप इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स को अपने हाथों पर सजाएं।;

Update:2024-10-05 17:34 IST
karwa chauth mehndi designskarwa chauth mehndi designs
  • whatsapp icon

Karwa Chauth Mehndi: पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस पर्व पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, साज-शृंगार करती हैं और रात को चंद्र देव के दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं।

इस पर्व पर महिलाओं के शृंगार का बड़ा महत्व होता है। हिन्दू धर्म में सुहागन महिलाओं का शृंगार करना बहुत शुभ माना जाता है और करवा चौथ पर भी महिलाएं दुल्हन की तरह अपना सोलह शृंगार करती हैं। साज-सज्जा में कपड़ों, सोने-चांदी के आभूषण पहनने से लेकर मेहंदी लगाने का भी रिवाज होता है। करवा चौथ पर हर महिला अपने हाथों में मेहंदी लगाना बहुत पसंद करती हैं।

देखें ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
ऐसे में अच्छी मेहंदी की डिजाइन्स हाथों की शोभा और बढ़ा देते हैं। इस करवा चौथ आपको कुछ नई और हटके मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में लगानी है तो यहां हम आपको ट्रेंडी डिजाइन बता रहे हैं।

 

इस तरह की करवा चौथ थीम वाली मेहंदी डिजाइन हाथों में रचा सकते हैं जो दिखने बहुत यूनीक और ट्रेंडी लगती हैं।

 

फुल हैंड मेंहदी डेजाइन हमेशा ट्रेंड में रहती है। करवा चौथ पर आप इस तरह पूरे हाथों को मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन से सजा सकती हैं।

 

फुल हैंड मेहंदी में आप ये वाली डिजाइन भी लगा सकती हैं। ये बेसिक डिजाइन स्टाइल है जिसे आसनी से बनाया जा सकता है।

 

पीकॉक स्टाइल यानी मोर वाली डिजाइन मेहंदी भी पसंद की जाती हैं। हाथों पर मोर की आकृति बनाकर उसमें खूबसूरती से मेहंदी की पतली डिजाइन्स भरी जाती हैं। 

 

कमल के फूल और झूमर डिजाइन आपके हाथों पर यूनीक दिखेगी।

 

अगर बहुत ज्यादा मेहंदी लगाने का मन नहीं है तो मिनिमल राउंड शेप की मेंहदी भी अच्छआ ऑप्शन है। 

Similar News