Maha Shivaratri 2025 : आज के दिन जरूर करें ये 3 काम, भोलेनाथ की बनी रहेगी कृपा

Maha Shivaratri 2025 : इस विशेष अवसर पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आज के दिन तीन महत्वपूर्ण कार्य अवश्य करने चाहिए। ;

Update:2025-02-26 12:31 IST
महा शिवरात्रि पर भोलेनाथ की आराधनाMaha Shivaratri 2025
  • whatsapp icon

Maha Shivaratri 2025 : महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भक्तगण श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवजी की आराधना करते हैं, जिससे उन्हें भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होता है। इसलिए इस विशेष अवसर पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आज के दिन तीन महत्वपूर्ण कार्य अवश्य करने चाहिए। 

शिवलिंग का अभिषेक और पूजन

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इस खास अवसर पर दूध और मिश्री शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भस्म, और रुद्राक्ष चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। आप चाहे तो इस दिन ये सभी चीजें भोलेनाथ को अर्पित कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े : Happy Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं! इन खास मैसेज से दें अपनों को बधाई, देखें फोटो 

उपवास का पालन करना 

महाशिवरात्रि के दिन उपवासरखना भगवान शिव महत्वपूर्ण होता है। इस दिन उपवास करने से भोलेनाथ आपके मन की बात जान लेते हैं और उसे पूरा करने में आपकी मदद करते हैं। इसके अलावा व्रत रखने के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिपूर्वक करें और रात को जागरण भी किया जा सकता है। 

दान और सेवा करना 

महाशिवरात्रि के दिन दान और सेवा करना भी बेहद जरूरी कार्य होता है। इसलिए गरीबों  और असहाय लोगों को अन्न, वस्त्र, और धन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। 

Similar News