Home Remedies: उम्र बढ़ते ही होने लगी भूलने की बीमारी? ये घरेलू नुस्खे कर सकते हैं आपकी सहायता

Alzheimer Problem
X
भूलने की बीमारी के लिए घरेलू उपाय
Home Remedies: हमें छोटी-छोटी बातें भी याद करने में मुश्किल होती है। कभी चश्मा कहां रखा है, तो कभी मोबाइल ढूंढने लगते हैं। ऐसे होने पर कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

Home Remedies: जैसे ही हमारी उम्र बढ़ने लगती है, वैसे ही हम बहुत कुछ भूलने लगते हैं। जिसकी वजह से हमें छोटी-छोटी बातें भी याद करने में मुश्किल होती है। कभी चश्मा कहां रखा है, तो कभी मोबाइल ढूंढने लगते हैं। ये सब उम्र के साथ होने वाले सामान्य बदलाव हैं, लेकिन अगर इन्हें समय रहते संभाला जाए तो दिमाग को तेज और एक्टिव रखा जा सकता है। कुछ आसान घरेलू नुस्खे हैं जो न सिर्फ याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, बल्कि दिमागी थकान को भी कम करते हैं।

बादाम और अखरोट

बचपन में मम्मी कहती थीं, “बादाम खाओ, दिमाग तेज़ होता है।” और ये बात पूरी तरह सही है। बादाम और अखरोट दोनों ही पोषण देते हैं और याददाश्त के लिए बहुत करागार हैं। इसलिए आप रात को 4-5 बादाम भिगो दें और सुबह छीलकर इसे खाएं। अखरोट का एक-दो टुकड़ा रोजाना ले सकते हैं, इससे भी आपको फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़े: Home Remedies: गर्मियों में लू लगने से खुद को कैसे बचाएं? ये देसी नुस्खा अपनाएं

अश्वगंधा का सेवन

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसे ब्रेन टॉनिक भी कहा जाता है। यह तनाव को कम करती है और नींद सुधारती है। लगातार सेवन से याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है। रोज रात को गर्म दूध में आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर पीएं।

नियमित ध्यान और प्राणायाम करना

शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी आराम चाहिए। चिंता और थकान इस पर बुरा असर डालती है। ऐसे में ध्यान और प्राणायाम दिमाग को आराम दे सकता है। ये भूलने की आदत को धीरे-धीरे कम करता है। रोज सुबह कम से कम 15-20 मिनट अनुलोम-विलोम, ब्रह्मरी और ध्यान करने की आदत बनाएं।

(Disclaimer): इन घरेलू उपायों को अगर आप नियमित रूप से अपनाते हैं तो न सिर्फ आपकी याददाश्त में सुधार होगा, बल्कि दिनभर दिमाग भी एक्टिव महसूस करेगा। हालांकि ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story