Logo
Mint Leaves Benefits: पुदीना की पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण कई शारीरिक समस्याओं में राहत पहुंचाती हैं।

Mint Leaves Benefits: गर्मी के मौसम में पुदीना शरबत या जलजीरा का आपने कई बार सेवन किया होगा। पुदीना को आमतौर पर शरीर ठंडा रखने के लिए काफी बेहतर माना जाता है, लेकिन इसके गुण इससे कहीं ज्यादा हैं। पुदीना पत्तियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कि कई बीमारियों में घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं। ओरल हेल्थ के लिए पुदीना पत्तियां काफी लाभकारी होती हैं। इसके साथ ही शरीर से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी इनका उपयोग राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। 

पुदीना में पोटैशियम, सोडियम, विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य तत्व पाए जाते हैं। इसका उपयोग चटनी, रायत, शरबत, चाय समेत अन्य तरीकों से किया जा सकता है। आइए जानते हैं पुदीना पत्तियों के बड़े फायदे। 

ओरल हेल्थ - पुदीना पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इनका सेवन ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार होता है। ओनलीमायहेल्थ के मुताबिक पुदीना खाने से मुंह की बदबू दूर होती है और सांसों में ताज़गी का एहसास होता है। पुदीना पत्तियों को उबालकर इसके पानी से कुल्ला करने से ओरल हेल्थ सुधरती है। 

डाइजेशन - पुदीना में ढेरों कंपाउंड होते हैं जो कि शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें फाइटोन्यूट्रिएन्ट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि डाइजेशन प्रोसेस को रफ्तार देने का काम करते हैं। इन्हें खाने खाना पचाने में मदद मिलती है। पुदीना गैस और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है। 

लू से बचाव - पुदीना पत्तियां गर्मी में चलने वाली लू से बचाव करता है। गर्मी में पुदीना पत्तियों के रस को पीकर घर से बाहर निकलने पर लू लगने का खतरा काफी कम हो जाता है। पेट दर्द, उल्टी जैसी समस्याओं में भी पुदीना का रस पीना लाभकारी होता है। 

सिरदर्द - पुदीना पत्ते में पाए जाने वाले कंपाउंड सिरदर्द से राहत दिलाने में भी मदद करते हैं। पुदीने से बनी बाम या ऑयल को लगाने से सिरदर्द से राहत मिलती है। इसका उपयोग माइग्रेन के दर्द में भी आराम पहुंचाता है। 

5379487