Mukesh Ambani Diet Plan: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ भव्य शादी की तैयारियां जोरो-सोरो से चल रही हैं। इस वक्त पूरा अंबानी परिवार सुर्खियों में है। इस बीच लोग अंबानी परिवार के सभी सदस्यों के बारें में हर एक चीज जानने की कोशिश में लगे हुए हैं।

लोग सिर्फ उनके कपड़े-गहने ही नहीं बल्कि यहां तक कि अंबानी परिवार रोजाना क्या खाते हैं और उनकी डाइट कैसी है? इन छोटी-छोटी बातों को भी जानने की लिए लोग काफी उत्सुक हैं। बता दें, भारत के सबसे रईस लोगों में शुमार मुकेश अंबानी एकदम सादा डाइट लेते हैं। इसकी जानकारी खुद उनकी पत्नी नीती अंबानी ने दी है। यहां हम आपको मुकेश अंबानी के खान-पान और डेली रूटीन के बारें में डिटेल से बता रहे हैं। जिसे यदि आप भी अपना लेंगे तो यकीनन आपको कोई भी बीमारी छू नहीं पाएगी। 

नाश्ते में पसंद है ये गुजराती डिश
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी अपने बेटे अनंत और राधिका की शादी के लिए आर्शीवाद लेने काशी विश्वनाथ गई थी। तब उन्होंने मुकेश अंबानी की डाइट को लेकर कई बड़ी बातों से पर्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि मुकेश अंबानी बेहद सिपंल है और वह अपनी डाइट को काफी सख्ती से फॉलो करते हैं।

 नीता अंबानी ने बताया कि उनका पूरा परिवार सिर्फ घर पर बना हुआ खाना ही पसंद करते है। वहीं मुकेश अंबानी प्योर वेजिटेरियन डाइट लेते हैं। हालांकि वह हफ्ते में एक बार जरूर बाहर का खाना खाते हैं। बता दें, मुकेश अंबानी की फेवरेट डिश गुजरात की पनकी है। इसे चावल के आटे से बनाया जाता है और चटनी के साथ इसे सर्व किया जाता है।  

फिटनेस के लिए रामबाण है योग 
मुकेश अंबानी अपने आपको दुरूस्त रखने के लिए रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे उठकर योग और मेडिटेशन करते हैं। योग के समय मुकेश अंबानी सूर्य नमस्कार और शॉर्ट वॉक करते हैं, जिसके बाद मेडिटेशन किया जाता है। यदि आप भी अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को फिट रखना चाहते हैं तो आप इसे अपनी लाइफस्टाइल में फॉलो कर सकते हैं। क्योंकि योग सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। 

ब्रेकफास्ट-लंच और डिनर में ये चीजें खातें हैं अंबानी 
मुकेश अंबानी अपने सुबह के नाश्ते में फल, जूस और इडली-सांभर को ही खाना पसंद करते हैं। इस प्रकार का खाना पेट के लिए हल्का और पौष्टिक होता है। वहीं लंच और डिनर में मुकेश अंबानी पूरी तरह से ट्रेडिशनल इंडियन मील्स ही खाते हैं। इस तरह की डाइट से आप भी अपनी हेल्थ को एकदम फिट रख सकते हैं। यह डाइट आपको पूरे दिन फोक्स्ड और एनर्जेटिक रखने के लिए जरूरी है।