Multani Mitti Skin Care: स्किन केयर के लिए हमारे यहां सदियों से मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जाता रहा है। इस पारंपरिक फेक पैक को लगाने के कई फायदे मिलते हैं। चेहरे की झुर्रियां कम करने के साथ ही मुल्तानी मिट्टी स्किन में निखार लाती है। मुल्तानी मिट्टी में नींबू रस मिलाकर लगाने से कील मुंहासे की समस्या भी कम होती है। 

मुल्तानी मिट्टी और नींबू दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं। जब इन्हें एक साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है, तो ये कई तरह की त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। 

मुल्तानी मिट्टी-नींबू का फेस पैक बनाने का तरीका

सामग्री
मुल्तानी मिट्टी - 2 चम्मच
नींबू का रस - 1/2 चम्मच
गुलाब जल - 1 चम्मच
दही (वैकल्पिक) - 1 चम्मच (शुष्क त्वचा के लिए)

बनाने का तरीका: एक कटोरे में मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं। यदि आपकी त्वचा शुष्क है, तो इसमें दही भी मिला सकते हैं। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। 

इसे भी पढे़ें: Rice Water: चावल के पानी से चमक जाएगा चेहरा, 4 तरीकों से करें इस्तेमाल; हर कोई पूछेगा शाइनी स्किन का राज़

मुल्तानी मिट्टी और नींबू लगाने का तरीका: चेहरे को साफ पानी से धो लें। तैयार किए गए पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर पतली परत में लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पैक को लगा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और नींबू के फायदे

तेल और मुहांसों को कम करता है: मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त तेल को सोखती है और नींबू एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो मुहांसों को कम करने में मदद करता है।
त्वचा को निखारता है: नींबू में मौजूद विटामिन सी त्वचा को निखारता है और डेड स्किन सेल्स को हटाता है।
झुर्रियां दूर होती हैं: यह फेस पैक त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इससे बुढ़ापा आने में देर लगती है।

इसे भी पढे़ें: Tomato Face Pack: टमाटर से मिनटों में तैयार करें 4 फेस पैक, चमक जाएगी स्किन, खिल उठेगा चेहरा

कील-मुंहासे कम होंगे: अगर आप नियमित चेहरे पर यह फेस पैक लगाएं तो इससे जल्द मुंहासों की समस्या दूर हो सकती है।
दाग-धब्बे कम करता है: नींबू में मौजूद ब्लीचिंग गुण दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
त्वचा को टाइट करता है: मुल्तानी मिट्टी त्वचा को टाइट करता है और पोर्स को बंद करता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)