Navratri 2024 Bhog: इस साल गुरुवार( 3 अक्टूबर) से नवरात्री शुरू हो रही है। नवरात्री के नौ दिन मां दुर्गा की उपासना और पूजा अर्चना की जाती है। इन नौ दिनों में देवी को अलग-अलग चीजों का भोग भी लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप नवरात्री में माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इन चीजों को भोग में जरूर शामिल करें। 

पहला दिन
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप शैलपुत्री की उपासना की जाती है। इस दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी या उससे बनी चीजों को भोग लगाया जाता है। ऐसे में आप इस दिन हलवा या रबड़ी का मावे के लड्डू को चढ़ाकर माता रानी को खुश कर सकती हैं। 

दूसरा दिन
नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी के रूप में माना जाता है। इस दिन मां को शक्कर से बनी चीज या पंचामृत अर्पित की जाती है।   

तीसरा दिन
नवरात्रि का तीसरा दिन बेहद खास होता है क्योंकि ये दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। इस दिन मां को दूध से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसे में आप इस दिन आप कलाकंद या दूध की मिठाई बना सकते हैं।  

चौथा दिन
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है। इस दिन माता रानी को खुश करने के लिए मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। 

पांचवां दिन
नवरात्रि के पांचवे दिन मां दुर्गा के स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन मां को केले का भोग लगाना चाहिए। ऐसे में आप केले का हलवा या फल को भोग लगा सकते हैं। 

छठा दिन
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना होती है। इस दिन को मीठे पान का भोग लगाना शुभ होता है।

सातवां दिन
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन का खास महत्व होता है। अगर आप इस दिन माता रानी को खुश करना चाहते हैं तो गुड़ से बनी मिठाई का जरूर भोग लगाएं। 

आठवां दिन
आठवें दिन नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा होती है और इस दिन नारियल का भोग लगाया जाता है। 

नौवां दिन
नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना होती है और इस दिन देवी को खीर, पूरी, हलवा, दही, जलेबी का भोग लगाया जाता है। इस दिन कन्या पूजन भी की जाती है।