Navratri 2025: कन्या भोज के लिए घर पर मात्र 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट सूजी का हलवा, सीखें रेसिपी 

Navratri 2025: नवरात्रि में कन्या भोज में हलवा-पूड़ी खिलानें का चलन है। यह माता रानी का पसंदीदा प्रसाद है। इसलिए यदि आप भी कन्या भोज करें, तो हलवा जरूर बनाएं।;

Update:2025-04-05 10:52 IST
Navratri 2025: कन्या भोज के लिए घर पर मात्र 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट सूजी का हलवा, सीखें रेसिपी।Navratri 2025 special 10 Minutes suji ka halwa recipe in hindi for kanya bhoj
  • whatsapp icon

Navratri 2025: नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। नवरात्रों के समय कन्या पूजन और भोज की एक खास परंपरा है। अधिकतर सभी घरों में कन्या खिलाने का चलन है। आमतौर पर सप्तमी, अष्टमी और नवमीं के दिन कन्या पूजन होता है। कन्या भोज के लिए हमेशा माता रानी का पसंदीदा भोजन हलवा-पूड़ी और चने जरूर बनते हैं, ताकि छोटी-छोटी कन्याओं के रूप में घर आईं माता रानी को प्रसन्न किया जा सकें। 

अगर आप भी इस बार कन्या भोज के लिए कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो सूजी का हलवा जरूर बनाएं। यह हलवा न केवल झटपट बन जाता है, बल्कि इसका स्वाद भी बहुत लाजवाब होता है। खास बात यह है कि आप इसे सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। साथ ही यह माता रानी का पसंदीदा भोजन भी है। आइए जानें, स्वादिष्ट सूजी का हलवा बनाने की सरल रेसिपी।

सूजी का हलवा बनाने के लिए सामग्री 

  1. सूजी
  2. घी
  3. ड्राई फ्रूटस
  4. इलायची 
  5. चीनी 
  6. पानी 

मात्र 10 मिनट में कैसे बनाएं सूजी का हलवा?

  1. सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे एक पैन या कढ़ाई लें और उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।  
  2. अब इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें और जब घी गर्म हो जाएं, तो इसमें 250 ग्राम या फिर अपनी जरूरत के हिसाब से सूजी को मिक्स करें। 
  3. फिर इस सूजी को स्लो आंच पर चलाते हुए बढ़िया भूने। थोड़े समय सूजी हल्की ब्राउन हो जाएंगी, साथ ही सिकने की खुशबू भी आने लगेगी।   
  4. अब इसे किसी दूसरे बर्तन में निकलर रख दें। फिर उसी कढ़ाई में आपकी सूजी से 3 गुना अधिक पानी और चीनी को डालकर रख दें।  
  5. इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पानी में अच्छे से घुल न जाएं। इसके बाद पानी में इलायची पाउडर मिक्स करें। फिर 1 मिनट बाद इस चाश्नी में सिकी हुई सूजी को मिक्स करें।  
  6. आखिरी में हलबे को अपनी पसंद के हिसाब से गाढ़ा कर लें और गार्निश के लिए कुछ ड्राई फ्रूट्स डालें। 
  7. अब आपका दानेदार सूजी का हलवा बनकर तैयार है। 

Similar News