Navratri Chaniya Choli Design : आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। माता रानि के लिए जगह-जगह पंडाल सज गए हैं। इस पावन अवसर पर आज रात से ही गरबा की धूम देखने को मिलने लगेगी। इस दौरान महिलाएं अलग-अलग पारंपरिक ड्रेस में नजर आएंगी, इसी बीच अगर आप चनिया चोली पहनने का मन बना रही हैं और समझ नहीं आ रहा कि, किस तरह के रंगों और डिजाइन का चयन करें, तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे डिजाइन जो ट्रेंड में चल रहे हैं। 

मिरर वर्क चनिया चोली

मिरर वर्क वाले कपड़े नवरात्रि के दौरान सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ये पारंपरिक होते हुए भी बेहद ट्रेंडी लगते हैं। मिरर वर्क की खासियत यह है कि यह आपको किसी भी रोशनी में चमकदार दिखाता है, जो कि गरबा नाइट्स के लिए परफेक्ट होता है। आप इसे मल्टीकलर चोली और सॉलिड कलर की लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं। मिरर वर्क का कॉम्बिनेशन आपके लुक को शानदार बना देगा।

मिरर वर्क चनिया चोली 

बनारसी सिल्क चनिया चोली

अगर आप कुछ रॉयल और एलिगेंट पहनने का सोच रही हैं, तो बनारसी सिल्क से बनी चनिया चोली एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह चनिया चोली आपको पारंपरिक लुक के साथ रॉयलिटी का एहसास कराएगी। बनारसी फैब्रिक में मिलने वाले चमकदार डिज़ाइंस और शानदार ज़री वर्क आपके लुक को शाही बनाएंगे। 

बनारसी चनिया चोली 

फ्लोरल प्रिंट चनिया चोली

अगर आप कुछ हल्का और आरामदायक पहनना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट चनिया चोली आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। फ्लोरल प्रिंट के साथ कॉटन या जॉर्जेट फैब्रिक का इस्तेमाल आपको डांस के दौरान आरामदायक महसूस कराएगा। यह प्रिंट आपको एक फ्रेश और निखरा हुआ लुक देगा। हल्के रंगों और छोटे फ्लोरल प्रिंट्स वाली चनिया चोली गरबा नाइट्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

फ्लोरल प्रिंट चनिया चोली 

घेरदार चनिया चोली

अगर आपको भारी घेर वाली चनिया चोली पसंद है, तो घेरदार डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट है। इस तरह की चनिया चोली में डांस करते वक्त आपके हर मूवमेंट में खूबसूरती झलकेगी। आप इसे चमकदार रंगों और भारी कढ़ाई के साथ चुन सकती हैं। 

घेरदार चनिया चोली 

मल्टीकलर चनिया चोली

अगर आप कुछ हटकर और बोल्ड पहनने का सोच रही हैं तो मल्टीकलर चनिया चोली एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें कई रंगों का इस्तेमाल होता है जो इसे बेहद खास और फेस्टिव बनाता है। मल्टीकलर चनिया चोली में रंगों की विविधता आपके लुक को यूनिक बनाएगी और आपको सबसे अलग दिखाएगी। 

मल्टीकलर चनिया चोली