Logo
Oats Water for Cholesterol: साबुत अनाज सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। ओट्स भी उनमें से एक है। ओट्स का पानी पीने से दिल की सेहत में सुधार हो सकता है।

Oats Water for Cholesterol: होल ग्रेन यानी साबुत अनाज शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। ओट्स भी एक ऐसा ही साबुत अनाज है जिसका सेवन शरीर में कई चौंकाने वाले सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आजकल लोग गंदे कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की समस्या से परेशान नजर आते हैं। नियमित ओट्स का पानी पिया जाए तो इस परेशानी को बहुत हद तक काबू में किया जा सकता है। 

ओट्स में सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। इसके साथ ही ओट्स का पानी पाचन तंत्र में सुधार लाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और वजन घटाने में मददगार होता है। 

ओट्स का पानी पीने के 5 बड़े फायदे

पाचन में सुधार: ओट्स में बीटा-ग्लूकन नामक एक घुलनशील फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज को कम करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

इसे भी पढ़ें: Bad Cholesterol: गंदा कोलेस्ट्रॉल दिल को बना देता है बीमार, 5 नेचुरल तरीकों से करें कम; हार्ट बनेगा हेल्दी

दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा: ओट्स का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इतना ही नहीं ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर हार्ट के लिए बेहद गुणकारी होता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

वजन घटाने में सहायक: ओट्स का पानी पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। ऐसे में आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है, जिससे आप कम खाते हैं। इस वजह से वजन कम करने में मदद मिलती है।

रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित करता है: बीटा-ग्लूकन रक्त में शर्करा के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर स्थिर रहता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद: स्किन को हेल्दी रखने में ओट्स का पानी असरदार हो सकता है। ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे स्किन हेल्दी बनी रहती है। 

इसे भी पढ़ें: Cinnamon Benefits: इस मसाले में है ब्लड शुगर कंट्रोल करने की ताकत! वजन भी करता है कम, जानें 6 बड़े फायदे

शरीर को डिटॉक्स करता है: शरीर का समय-समय पर डिटॉक्स होना बेहद जरूरी होता है। ओट्स का पानी ये काम आसानी से करता है। इसे पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है और बॉडी हेल्दी बनी रहती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487