Poonam Pandey Dealth: Cervical Cancer से पूनम पांडे का निधन, इस खतरनाक बीमारी के जान लें शुरुआती लक्षण

Poonam Pandey Dealth: विवादों में घिरी रहने वाली सेलेब्रिटी पूनम पांडे का Cervical Cancer से निधन हो गया है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण जानना जरूरी है।;

Update:2024-02-02 12:40 IST
पूनम पांडे के निधन की जानकारी सामने आ रही है।poonam pandey
  • whatsapp icon

Poonam Pandey Dealth: हमेशा किसी न किसी विवाद से घिरी रहने वाली सेलेब्रिटी पूनम पांडे का शुक्रवार रात को निधन हो गया है। 32 साल की उम्र में उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। पूजन पांडे के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस घटना की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने बताया कि पूनम पांडे का निधन Cervical Cancer की वजह से हुआ है। इस खतरनाक बीमारी के आखिर क्या शुरुआती लक्षण होते हैं, इन्हें जानना सभी महिलाओं के लिए जरूरी है। 

मैनेजर ने पोस्ट कर दी जानकारी 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनम पांडे के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट @poonampandeyreal से पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होने लिखा 'ये सुबह हम सभी के लिए बेहद मुश्किल है। ये बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर की वजह से खो दिया है। जो भी उनके संपर्क में आया उसने हमेशा दया और सच्चा प्यार महसूस किया। ये शोक मनाने का समय है। इस वक्त हम प्राइवेसी देने का निवेदन करते हैं।'

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
Cervical Cancer को शुरुआती स्टेज में पकड़ना काफी मुश्किल होता है। इसे गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर भी कहा जाता है। शुरुआत में सर्विक्स में कोई बदलाव महसूस नहीं होता है, इस वजह से इस कैंसर के लक्षणों को पकड़ना कठिन हो जाता है। cancer.net के मुताबिक अगर आप कुछ लक्षणों को अपने शरीर में महसूस करें तो तुरंत सतर्क हो जाएं। 

  • पीरियड्स के दौरान ब्लड स्पॉट्स या हल्की ब्लीडिंग होते रहना।
  • मैन्स्ट्रुअल ब्लीडिंग का सामान्य से ज्यादा और लंबे वक्त तक होना।
  • पैल्विक एक्जामिनेशन, डचिंग या फिर इंटरकोर्स के दौरान ब्लीडिंग का होना।
  • वजाइनल डिस्चार्ज का बढ़ जाना।
  • शारीरिक संबंधों को बनाते वक्त दर्द का एहसास होना।
  • मेनोनॉज के बाद भी ब्लीडिंग होना।
  • कमर में बार-बार दर्द होना।

सर्वाइकल कैंसर का इलाज
सर्वाइकल कैंसर का इलाज रेडियेशन देकर किया जाता है। my.clevelandclinic.org के अनुसार इससे असर न हो तो कीमोथैरेपी और सर्जरी भी करना पड़ सकती है। अगर शुरुआती चरण में कैंसर का पता लगा लिया जाए तो इसका इलाज हो सकता है। आजकल कई तरह की सर्जरी से सर्वाइकल कैंसर का ट्रीटमेंट किया जाने लगा है। 

Similar News