Logo
Cancer Research: ब्रेस्ट कैंसर और आंतों के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि प्रोसेस्ड मीट से दूरी बनाकर इस खतरे को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

Cancer Research: बीते कुछ दशक में ब्रेस्ट कैंसर और आंतों के कैंसर के मामले दुनियाभर में काफी बढ़ गए हैं। इन बीमारियों के होने की मुख्य वजह को जानने की वैज्ञानिकों द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही हैं। बता दें कि गलत खानपान कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, जिनमें कैंसर जैसी घातक बीमारी भी शामिल है। ब्रेस्ट ओर कोलोन कैंसर को लेकर हाल ही में एक रिसर्च में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

एक हालिया अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि कुछ विशेष प्रकार के खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए इस शोध में 5,40,000 से अधिक महिलाओं के आहार और उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन किया गया। इस शोध के नतीजे चौंकाने वाले हैं। शोध में पाया गया कि प्रोसेस्ड मीट (जैसे सॉसेज, सलामी, बेकन और हॉट डॉग) का अधिक सेवन करने वाले लोगों में ब्रेस्ट और बाउल (आंतों) के कैंसर का खतरा 40% तक बढ़ सकता है।

प्रोसेस्ड मीट कैसे बढ़ाता है कैंसर का खतरा?

शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रोसेस्ड मीट में मौजूद नाइट्रेट्स और नाइट्राइट्स जैसे केमिकल्स कैंसरकारी (carcinogenic) हो सकते हैं। यह केमिकल शरीर में जाकर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और लंबे समय तक इनका सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: Pudina Juice: शरीर में ठंडक घोल देगा पुदीना का जूस, पाचन में लाएगा सुधार, गर्मी में मिलेंगे 5 फायदे

इसके अलावा, प्रोसेस्ड मीट में अधिक मात्रा में नमक और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो शरीर के पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। ये पदार्थ आंतों में सूजन पैदा कर सकते हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकते हैं। इससे कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम और अधिक बढ़ जाता है।

प्रोसेस्ड मीट से बचाव के उपाय

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हम अपनी डाइट से प्रोसेस्ड मीट को हटा दें या इसका सेवन बहुत ही सीमित कर दें, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके स्थान पर हमें ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्राकृतिक प्रोटीन स्रोतों (जैसे दालें, नट्स और ताजा मीट) को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Diabetes Management: डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करेंगे 5 हेल्थ ड्रिंक, हाइड्रेट रहने के लिए ये तरीके अपनाएं

डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट भी सलाह देते हैं कि हेल्दी और संतुलित आहार अपनाकर न केवल कैंसर बल्कि अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। प्रोसेस्ड और जंक फूड के अधिक सेवन से बचें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, ताकि शरीर स्वस्थ और मजबूत बना रहे।

5379487