Pyaj ka Ras: बालों का पतला, कमजोर होना और झड़ना एक कॉमन समस्या है। हेयर फॉल कई कारणों से हो सकता है। इसे रोकने के लिए लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हेयर फॉल रोकने का अब तक कोई ठोस इलाज सामने नहीं आ सका है। प्याज का रस हेयर फॉल को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। 

प्याज का रस एक बेहद असरदार होम रेमेडी है और इसकी मदद से बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं प्याज के रस को बालों को हेल्दी बनाने के लिए कैसे उपयोग कर सकते हैं। 

3 तरीके से प्याज का रस करें उपयोग

प्याज का रस और नारियल तेल - बालों को मजबूती देने के लिए प्याज का रस और नारियल के तेल को मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच प्याज का रस और इतनी ही मात्रा में नारियल का तेल मिक्स कर दें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर ब्रश या कॉटन से लगाएं और 15 मिनट तक लगे रहने दें। इसके बाद लाइट शैंपू से सिर धो लें। 

इसे भी पढ़ें: Hair Mask: बालों में नई जान डाल देंगे 3 हेयर मास्क, आसानी से घर पर करें तैयार, नहीं पड़ेंगे जेब पर भारी

प्याज का रस और नींबू - बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए नींबू और प्याज का रस मिलाकर लगाएं। इससे बालों में डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इससे बाल जड़ों से मजबूत होने लगते हैं। इससे स्कैल्प की गंदगी को दूर किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: मानसून में नमी की वजह से सिर में हो गई है डैंड्रफ? 3 घरेलू उपाय आज़माएं, जल्द दिखेगा असर

एलोवेरा और प्याज का रस - प्याज के रस में एलोवेरा जेल को मिलाकर लगाया जाए तो हेयर फॉल को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके लिए दो चम्मच प्याज रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें। इसमें जैतून का तेल मिलाकर बालों में लगाएं। 15 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे पतले बालों की समस्या दूर होगी। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)