Radhika Merchant Lehenga: आशीर्वाद सेरेमनी में राधिका मर्चेंट ने पहना सोने से जड़ा इटालियन प्रिंट लहंगा, जानिए इसके खास मायने

Radhika Merchant Blessing Ceremony Look: 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं कपल की ग्रैंड वेडिंग के बाद शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई। जिसमें मिसेज अंबानी ने एकदम अनोखा लहंगा पहना। दरअसल, बेस्लिंग सेरमनी ने राधिका मर्चेंट अंबानी ने डिजाइनर अबू जानी खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे पर यूनिक पेंटिंग और कढ़ाई है जिसके मायने भी बेहद खास है।

राधिका मर्चेंट अंबानी ने शादी के बाद अपने पहले फंक्शन के लिए गुलाबी रंग का पेंटिंग वाला लहंगा पहना था। जिसे अबू जानी संदीप खोसला, रिया कपूर और आर्टिस्ट और मूर्तिकार जयश्री बर्मन ने मिलकर तैयार किया था।

इस लहंगे में मूर्तिकार जयश्री बर्मन की पेंटिंग बनी थी। जो इस लुक को सबसे यूनिक बना रहा था। नई नवेली दुल्हन के इस गुलाबी लहंगे पर 12 पैनलों को एक खास इतालवी कैनवास पर हाथ से पेंट किया गया है। ये जयश्री के बेस्ट माइथिकल को दिखाता है और ये आउटफिट अनंत और राधिका के मिलन से जुड़ा है।

इसके अलावा इस लहंगे पर मानव आकृतियां बनी हैं जो राधिका और अनंत के प्यार और शादी की कहानी बताती है। वहीं लहंगे पर बने जीव-जंतु अनंत अंबानी के जानवरों के लेकर खास प्यार को दर्शाया है। साथ ही इस लहंगे पर रियल गोल्ड की जरदोजी की कढ़ाई की गई है और राधिका ने इस लहंगे को रेशम के धागों से की गई कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है।

वहीं नई नवेली दुल्हन ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ग्रीन एम्राल्ड जूलरी कैरी किया। इसके साथ ही उन्होंने नेकलेस, ईयररिंग्स, मांग टीके और बैंगल्स पहने नजर आईं। उन्होंने इसके साथ जूड़ा स्टाइल किया था और उनके जूड़े पर खास तरह के फूल लगाए गए। ऐसे में अब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS