Radhika Merchant Haldi Look: इस वक्त पूरा इंटरनेट अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह से भरा हुआ है। कपल की शादी 12 जुलाई को होने जा रही है। इससे पहले उनके संगीत और हल्दी फंक्शन हो चुके हैं। 8 जुलाई को मुकेश-नीता अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया पर हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसमें बी-टाउन सेलेब्स का जश्न देखने को मिला।

सेलेब्स हुए शामिल
हल्दी फंक्शन में सलमान खान, सारा अली खान, अर्जुन कपूर, जान्हवी, अनन्या पांडे समेत तमाम सेलेब्स सज-धजकर पहुंचे थे जिनकी तस्वीरें सामने आई थीं। इस फंक्शन से सबसे ज्यादा इंतजार अनंत की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट के लुका है जो अब सामने आ चुका है। राधिका मर्चेंट ने अपने हल्दी फंक्शन में खूबसूरत पीले रंग का आउटफिट पहना था। लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट उनके खास दुपट्टे ने बटोरी।

 

राधिका मर्चेंट का हल्दी आउटफिट सफेद मोगरे और पीले गेंदे के फूलों से सजा था। उनके दुपट्टे को खास इन फूलों से बनाया गया था। उनकी तस्वीरें अनिल कपूर की बेटी फिल्ममेकर रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

 

राधिका का ये आउटफिट खास फूलों से डिजाइन किया गया है। टू बी ब्राइड का ये लुक जबरदस्त लग रहा है। उन्होंने इसके साथ खास ज्वेलेरी भी पहनी।

 

उनकी ज्वेलेरी भी मोगरे के ताजे फूलों से बनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने पर्ल वाली एक्सेसरीज भी पहनीं। इस ज्वेलरी में ईयररिंग्स, नेकलेस, मांग टीका, अंगूठी और हाथ ज्वेलेरी शामिल थी।

 

इसे अलावा उन्होंने दूसरे फंक्शन के लिए पिंक कलर का हैवी लहंगा पहना था। जिसके साथ खूबसूर डायमंड ज्वेलेरी पहनी। राधिका का ये लुक भी चार चांद लगा रहा है।

 

पिंक कलर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई की डिजाइन की गई है जो इस आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। वहीं डायमंड ज्वेलेरी काफी कॉम्प्लिमेंट कर रही है। 

 

तस्वीरों में वह एक से बढ़कर एक पोज़ दे रही हैं। संगीत, हल्दी और प्री-वेडिंग के बाद अब लोगों को अनंत-राधिका की शादी का बेसब्री से इंतजार है।