Radhika Merchant Wedding Lehengas: आखिरकार 12 जुलाई को देश के अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए। दुनियाभर में इस ग्रैंड वेडिंग की चर्चा हो रही है। यकीनन यह एक शाही शादी थी। बॉलीवुड-हॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की। सभी अपनी-अपनी बेस्ट डिज़ाइनर ड्रेस पहनकर आए। ऐसे में हजारों की भीड़ में दुल्हन को सबसे अलग दिखाने की चुनौती फैशन डिजाइनर्स के सामने रही होगी। लेकिन राधिका मर्चेंट के डिजाइनर्स ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। डिजाइनर्स ने जिस खूबसूरती के साथ हर ड्रेस में इमेजिनेशन दिखाई, उसके बाद तो दुल्हन का हर लुक भीड़ में लाजवाब नजर आया।

 

राधिका मर्चेंट का हर लुक देखने लायक था। शादी समारोह की शुरुआत 5 जुलाई मामेरू फंक्शन से हुई थी। इस सेरेमनी से लेकर रिसेप्शन पार्टी तक, राधिका के एक से बढ़कर एक लुक ने जबरदस्त लाइमलाइट बटोरी। राधिका ने अपने वेडिंग फंक्शन में भारत के टॉप डिजाइनर्स द्वारा बनाए गए खूबसूरत आउटफिट पहने थे। इनमें तरुण तहलानी, अबु जानी संदीप खोसला, मनीष मल्होत्रा और अनामिका खन्ना जैसे मशहूर सेलेब्रिटी डिजाइनर्स के नाम शामिल हैं।

 

पानेतर- शुभ विवाह समारोह
12 जुलाई को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने शादी के साथ फेरे लिए थे। इस दौरान उन्होंने गुजरात का पारंपरिक पानेतर आउटफिट पहना था। इसे डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। इस पानेतर पर चांदी और रेशम के धागों से हाथ की कढ़ाई की गई थी।

 

इसपर 5 मीटर का घघरा अलग से जोड़ा गया था ताकी इसे ट्रेल लुक मिल सके। पानेतर पर जरदोजी वर्क था जिसपर लाल और सफेद रंग के धागों से एम्ब्रॉयडरी की गई थी। पानतेर गुजरात का एक पारंपरिक परिधान है जिसे दुल्हन शादी के जोड़े के रूप में पहनती हैं। 

विदाई लुक
राधिका मर्चेंट का विदाई लुक भी बहुत खास था। विदाई में उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर हैवी लंहगा पहना था जिसपर बनारसी सिल्क फैब्रिक से जरदोजी और ब्रोकेड का काम किया गया था।

 

इस लंहगे की चोली पर असली सोने के धागों से करचोबी वर्क किया गया है, जो 19वीं सदी की पारंपरिक आभो और कच्छ, गुजरात की विरासत से प्रेरित है। इसपर लाल, नारंगी और पीले रंग को इस तरह जोड़ा गया था, जिससे हर घेरे पर सूर्यास्त का इफेक्ट नजर आए। 

आशीर्वाद समारोह
ग्रैंड शादी के बाद 13 जुलाई को अनंत-राधिका का आशीर्वाद समारोह रखा गया था। इस फंक्शन में भी राधिका का लुक बेहतरीन था। उन्होंने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ हैवी पेंटिंग डिजाइनर लहंगा पहना था।

 

इस लहंगे पर यूनिक इटालियन पेंटिंग और एम्ब्रायडरी की गई है जिसके मायने भी बेहद खास हैं। इस लहंगे पर हाथ से इटालियन पेंटिंग की गई थी जिसपर बत्तख, हाथी और कमल के फूलों का आकृति उकेरी गई थी। इसपर असली सोने के धागों से जरदोजी वर्क था।

मंगल उत्सव- रिसेप्शन पार्टी
रिसेप्शन पार्टी 14 जुलाई को होस्ट की गई थी। इसके लिए राधिका ने गोल्डन रंग की खूबसूरत डिजाइनर साड़ी पहनी थी। इसे अनामिका खन्ना और डोलचे गबाना के कोलैबोरेशन में बनाया गया था। इस साड़ी पर गोल्डन और सिल्वर रंग से जरदोजी वर्क किया गया था। इसके साथ कोर्सेट डिजाइन का हैवी ब्लाउज पेयर था जिसपर लाल, पीले, गोल्डन और सिल्वर रंग की जरदोजी से आकृतियां उकेरी गई थीं।

 

मामेरू फंक्शन लुक
राधिका का मामेरू सेरेमनी का लुक भी काफी चर्चाओं में रहा। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हैवी बांदिनी लंहगा पहना था। इसपर रानी पिंक और लाल रंग के बनारसी ब्रोकेड पर असली सेने के तारों से जरदोजी का काम था।

 

इसका घाघरा 35 मीटर का था, वहीं चोली पर पारंपरिक कोटी डिजाइन की गई थी।