Raksha Bandhan 2024 Mehndi Designs: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। लेकिन कई लोगों ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। वहीं राखी पर बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं और इस खास मौके पर लड़कियां और महिलाएं अपने हाथों में महंदी लगाती हैं। ऐसे में अगर इस बार ट्रेंडी और आसान मेहंदी डिजाइंस सर्च कर रही हैं, तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाली मेहंदी दिखाने जा रहे हैं, जिससे आप अपने हाथों में चार चांद लगा सकते हैं। 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन महिलाएं खूब पसंद करती हैं। इसे लगाना भी बेहद सिंपल है। ऐसे में आप भी अपनी हथेली को अरेबिक डिजाइन से सजा सकती है। 

Raksha Bandhan 2024 Mehndi Designs

 फ्लावर पैटर्न मेहंदी डिजाइन
अगर आप अपने हाथों को सुन्दर डिजाइन से सजाना चाहते हैं, तो फ्लावर पैटर्न वाली मेहंदी हाथों पर क्रिएट करा सकती है। यह रक्षाबंधन पर खूब लगाया जा सकता है। 

Raksha Bandhan 2024 Mehndi Designs:

जाली मेहंदी डिजाइन
आजकल यंग लड़कियां जाली डिजाइन लगाना खूब पसंद करती है। इसमें मेहंदी की मदद से जालीदार पेटर्न क्रिएट किए जाते हैं और ये हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं।  

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन
इन दिनों ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप भी इस रक्षाबंधन अपने हाथों पर इस डिजाइन वाली मेहंदी लगवा सकती हैं।

Raksha Bandhan 2024 Mehndi design

मंडला मेहंदी डिजाइन
मोटी कलाइयों पर मंडला डिजाइन गोलाकार पैटर्न वाली मेहंदी खूब जचती है। इस डिजाइन को हाथ के बीच में लगाया जाता है। ऐसे में आप भी इसे खास मौके पर लगा सकती हैं। 

Raksha Bandhan 2024 Mehndi Designs

मिनिमलिस्टिक मेहंदी डिजाइन
इसके अलावा आप मिनिमलिस्टिक मेहंदी डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। यह सिंपल लेकिन काफी स्टाइलिश होती है। इसमें हाथ पर छोटे-छोटे बेलें, पत्तियां और डॉट्स बनाए जाते हैं। जो हाथों पर काफी खूबसूरत दिखते हैं।