Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी के मौके पर झटपट लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, हाथों की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद
Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन पर अक्सर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में अगर आप भी मेहंदी डिजाइन बनवाने की सोच रही हैं, तो ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन क्रिएट करवा सकती हैं।;

Raksha Bandhan Mehndi Design: इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं भाई-बहन के खास पर्व की तैयारियों की धूम हर तरफ दिख रही हैं। हालांकि, इस खास दिन पर अक्सर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मौके पर मेहंदी डिजाइन बनवाने की सोच रही हैं, तो आज हम आपके लिए ट्रेंडी और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप झटपट लगा सकती हैं। आइए देखते हैं लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन...
सिपंल मेहंदी डिजाइन
रक्षाबंधन के खास मौके पर बेल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस डिजाइन में ज्यादा समय और पैसा भी नहीं खर्च होगा। इस डिजाइन को सिर्फ हाथ से लेकर उंगली तक एक डिजाइन में क्रिएट करा सकती हैं।
फूल वाली मेहंदी डिजाइन
अगर आप बहुत हल्की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो फूल वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इस डिजाइन के लिए आपको हाथों के बीच एक फूल बनाना होगा और उंगलियों को उसी डिजाइन के अनुसार मेहंदी क्रिएट करना होगा।
राखी मेहंदी डिजाइन
आजकल मेहंदी ब्रेसलेट डिजाइन लगाना काफी ट्रेंड में है। ऐसे में ये मेहंदी आप खुद भी लगा सकती हैं। कलाई के पास ब्रेसलेट और उंगलियों पर छोटे-छोटे डिजाइन बनाकर हाथों को खास लुक दे सकती हैं।
बॉक्स मेहंदी डिजाइन
इसके अलावा अगर आप बिल्कुल सिंपल मेहंदी क्रिएट कराना चाहती हैं, तो आप बॉक्स मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए बस एक बड़ा बॉक्स बनाएं और फिर उसमें ही छोटे-छोटे बॉक्स बनाएं।
जाली मेहंदी डिजाइन
आसान मेहंदी लगाने के लिए आप जालीदार मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। इस डिजाइन को लगाने के लिए सबसे पहले आपको अपने हाथ पर एक जाली बनानी है और एक बॉक्स में बिंदी लगानी है, दूसरे में नहीं। फिर जाली के साथ-साथ आप कोने में फूल या छोटी-छोटी लताएं भी बनाकर एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं।