Home Remedy for Dead Skin: घरेलू उपाय के जरिए हटाएं चेहरे की डेड स्किन, हर वक्त चमकता रहेगा

X
Home Remedy for Dead Skin : चेहरे की डेड स्किन हटाना बेहद जरूरी है। अगर डेड स्किन को समय पर नहीं हटाया जाए, तो त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है।
Home Remedy for Dead Skin : चेहरे की डेड स्किन हटाना बेहद जरूरी है। अगर डेड स्किन (Home Remedy for Dead Skin) को समय पर नहीं हटाया जाए, तो त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है। बैसे तो इसे हटाने के लिए कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीका अपनाना चाहते हैं तो बिना किसी साइड इफेक्ट के चमकता हुआ चेहरा पा सकते हैं।
बेसन, हल्दी, दूध और शहद का फेस पैक
- 2 चम्मच बेसन लें।
- इसमें 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं।
- 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच शहद डालें।
- अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक सूखने दें।
- हल्के हाथों से मसाज करते हुए पानी से धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।
- डेड स्किन हटाने में मदद करता है।
- चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है।
कॉफी पाउडर और नारियल तेल स्क्रब
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें।
- इसमें 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
- इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें।
- 5 मिनट के बाद पानी से धो लें।
- इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
- डेड स्किन को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है।
- स्किन को अंदर से साफ करता है और ग्लो बढ़ाता है।
- ड्राई स्किन वालों के लिए ये नेचुरल मॉइस्चराइजर है।
(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपका चेहरे की त्वचा ज्यादा खराब लग रही है तो त्वचा विशेषक से जरूर संपर्क करें।
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS