Republic Day 2025: बच्चों के साथ 26 जनवरी को बनाएं खास, आजमांए ये 5 क्रिएटिव और यूनिक आइडिया

Republic Day 2025: Make 26th January special with children,  try these 5 creative and unique ideas
X
Republic Day 2025: बच्चों के साथ 26 जनवरी को बनाएं खास, आजमांए ये 5 क्रिएटिव और यूनिक आइडिया।
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए हम यहां कुछ यूनिक आईडिया बता रहे है। इन उपायों से आप न केवल गणतंत्र दिवस को खास बना सकते है।

Republic Day 2025: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन हम अपने देश की आजादी और संविधान का सम्मान करते हैं। इस मौके को खास और यादगार बनाने के लिए आप पारंपरिक उत्सवों की जगह कुछ यूनिक कर सकते हैं। इस दिन को दिलचस्प तरीके से सेलिब्रेट करके और भी खास बनाया जा सकता है। जिससे आपके बच्चों को गणतंत्र दिवस और तिरंगे का महत्व भी पता चलेगा। साथ ही वह नई-नई एक्टिविटी भी सीख सकेंगे।

इस प्रकार आप अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति की भावना को भी जाग्रत कर सकेंगे। ऐसे में हम यहां कुछ यूनिक आइडिया लाएं हैं जिनसे आप बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस को खास बना सकते हैं:

बच्चों के साथ इस अंदाज में सेलिब्रेट करें गणतंत्र दिवस
तिरंगे का महत्व समझाएं: बच्चों को तिरंगे के रंगों और उनके अर्थ के बारे में बताएं। आप एक छोटी सी कहानी के रूप में तिरंगे का महत्व समझा सकते हैं। इससे न सिर्फ उन्हें तिरेंगे के बारें में जानकारी मिलेगी बल्कि उनके मन में तिरंगे और देश के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़े-ः गणतंत्र दिवस पर बच्चों को सिखाएं ये सरल कविताएं, तोतली आवाज में मोह लेंगे सभी का मन

स्वतंत्रता संग्रामियों की कहानियां:
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने बच्चों को स्वतंत्रता संग्रामियों के बारे में जरूर बताएं। उनके संघर्षों और बलिदानों की कहानियां बच्चों को प्रेरित कर सकती हैं। इससे उनके मन में देशभक्ति के जज्बात जागेंगे और संविधान का महत्व भी समझ सकेंगे।

देशभक्ति कविताएं और गीत:
इस दिन आप अपने बच्चों के साथ देशभक्ति के पुराने गीतों और कविताओं को सुन सकते है और उनका अभ्यास कराएं। इससे वह किसी अपने स्कूल में तिरंगे के सम्मान में गाने या कविताएं प्रस्तुत कर सकते हैं।

आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी:
इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने बच्चों को तिरंगा बनाने या गणतंत्र दिवस से जुड़ी कोई कला गतिविधि करने के लिए प्रेरित करें। यह उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देता है।

ये भी पढ़े-ः भारत इस साल मनाएगा 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस? जानें थीम और इतिहास

झांकी प्रदर्शन:
रिपब्लिक डे पर आप बच्चों के साथ मिलकर छोटे-छोटे झांकी या मॉडल बना सकते हैं, जो भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय प्रतीकों को दर्शाएं। इससे उन्हें देश की अलग-अलग संस्कृति और इतिहास के बारें में जानकारी मिलेगी और उनकी क्रिएटविटी भी बढ़ेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story