Republic Day Special Dish: गणतंत्र दिवस पर बनाएं देशभक्ति के रंगों से सजा तिरंगा सैंडविच, जानें रेसिपी

Republic Day Special Recipe: इस गणतंत्र दिवस को खास और यादगार बनाने के लिए नाश्ते में तिरंगा सैंडविच डिशजरूर बनाएं। खाने के साथ-साथ जश्न का स्वाद भी डबल हो जाएगा। जानिए रेसिपी।;

Update:2025-01-25 12:42 IST
तिरंगा सैंडविच रेसिपीRepublic Day 2025: Try Easy Tricolour Sandwich Recipes At Home, Tiranga Sandwich
  • whatsapp icon

Republic Day Special Recipe: गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह का प्रतीक है। इस खास मौके पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के मन में देशभक्ति की भावना जोश से भर जाती है। आप भी इस मौके को और भी खास बनाने के लिए कुछ स्पेशल डिशेज तैयार कर सकते हैं। इसके लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं 'तिरंगा रेसिपी' जिसे आप 26 जनवरी के मौके पर बनाकर इस दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।

यह डिश देखने में जितनी सुंदर है, स्वाद में उतनी ही स्वादिष्ट और पौष्टिक है। आप इसमें बच्चों की पसंद के अनुसार और सामग्री जैसे स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च या पनीर भी जोड़ सकते हैं। जानिए इसकी आसान रेसिपी।

ये भी पढ़ें- Rangoli Designs: भारत माता से अशोक चक्र तक... गणतंत्र दिवस पर बनाएं ये खास तिरंगा रंगोली डिजाइन्स, सब करेंगे तारीफ

तिरंगा सैंडविच बनाने की सामग्री  
- कद्दूकस की हुई गाजर  
- थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज़  
- नमक स्वादानुसार  
- मेयोनेज़ या चीज़ स्प्रेड  
- उबले आलू  
- पालक या हरा धनिया  
- ब्रेड स्लाइस  
- मक्खन

तिरंगा सैंडविच बनाने की विधि  

  • ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और हल्का मक्खन लगाएं।  
  • कद्दूकस की हुई गाजर में थोड़ा चीज़ मिलाएं और इसे ब्रेड की पहली लेयर पर अच्छे से लगाएं।  
  • अब मेयोनेज़ और उबले आलू का एक पेस्ट तैयार करके ब्रेड की दूसरी लेयर पर लगाएं।  
  • इसके बाद पालक की प्यूरी या धनिया चटनी को ब्रेड की तीसरी लेयर पर लगाएं।  
  • अब हमारी तीनों लेयर तैयार हैं।  
  • इन ब्रेड की लेयर्स को तिरंगे के सीक्वल में एक दूसरे के उपर रख कर सेट कर लें।  
  • अब सैंडविच को एक प्लेट में सजाएं और नारंगी सॉस, हरे धनिये की चटनी और सफेद मेयोनेज़ के साथ सर्व करें।

Similar News