ऋषभ पंत की बहन साक्षी ने रचाई शादी: MS धोनी-रैना समेत क्रिकेटर्स हुए शामिल, देखें Video

Rishabh Pant’s Sister Wedding: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने शादी रचा ली है। साक्षी पंत ने लंदन के बिजनेसमैन अंकित चौधरी से बुधवार को (12 मार्च) मसूरी में शादी की जिसकी कई झलकियां अब सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।
दोनों की शादी के समारोह मसूरी के शानदार आईटीसी होटल में आयोजित हुए थे जिसमें कपल के करीबी परिवार, दोस्त समेत भारतीय क्रिकेट जगत के तमाम सितारे शामिल हुए। महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी धोनी, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ समेत कई क्रिकेटर्स को ऋषभ पंत की बहन की शादी में देखा गया।

वेडिंग लुक की बात करें तो साक्षी पंत ने लाल और सुनहरे रंग के पारंपरिक लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लहंगे पर बारीक कढ़ाई की गई थी, इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी कैरी की। क्लासिक ब्राइडल बन और फूलों के साथ हेयरस्टाइल किया था जो उनकी खूबसूरती और शान को चार चांद लगा रहे थे। वहीं, अंकित ने गोल्डन कढ़ाई वाली आइवरी रंग की शेरवानी, शाही पगड़ी और एक ब्रोच पहना था।
साक्षी पंत और अंकित चौधरी की शाही शादी में एमएस धोनी, सुरेश रैना, नितीश राणा, पृथ्वी शॉ और अभिनेता सनी सिंह जैसे सितारे शामिल हुए थे। वहीं सिंगर स्टेबिन बेन ने एक खास परफॉर्मेंस दी थी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS