Falahari Raita Recipe: व्रत वाला फलाहारी रायता खूब पसंद किया जाता है। इसका मीठा स्वाद शरीर को ऊर्जा से भर देता है। फलाहारी रायता का सेवन पाचन में सुधार लाता है। नवरात्रि व्रत के दौरान माता के बहुत से भक्त नौ दिनों का उपवास रखते हैं। इन नौ दिनों में पेट की गर्मी को रोकने के लिए फलाहारी रायते का सेवन करना चाहिए। इससे पेट की गर्मी काबू में रहती है। 

दही, फलों और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होने वाला फलाहारी रायता स्वाद में भी लाजवाब है। इसे आप आसानी से 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। फलाहारी रायता खाने से बॉडी में दिनभर एनर्जी महसूस होती है। जानते हैं फलाहारी मीठा रायता बनाने का तरीका। 

फलाहारी मखाना रायता के लिए सामग्री
मखाने - 1/2 कप
दही - 1/2 किलो
केला कटा - 2
चिरौंजी - 1 टेबलस्पून
अंगूर - 20-25
सेब पतले टुकड़ों में कटा - 1
बादाम कटे - 1 टेबलस्पून
चीनी बूरा - स्वादानुसार 

फलाहारी मखाना रायता बनाने का तरीका
फलाहारी मखाना रायता बनाना बहुत सरल है और ये पोषण से भरपूर रेसिपी है। मखाना रायता तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें दही को चलनी की मदद से छानकर निकाल लें। ध्यान रखें कि पानी नहीं डालना है। अब छने हुए दही में स्वादानुसार चीनी का बूरा डालें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह से घोल दें। 

इसे भी पढ़ें: Singhara Barfi: नवरात्रि व्रत में बनाकर खाएं सिंघाड़ा बर्फी, एनर्जी से भरा है ये फलाहार, सीखें रेसिपी

इसके बाद सेबफल को धोकर पोछ लें और फिर उसके पतले लंबे स्लाइस काट लें। आप चाहें तो कचूमर जैसा बारीक भी काट सकते हैं। सेब के टुकड़े दही में डालकर मिक्स करें। फिर इसमें केले के टुकड़े, अंगूर और मखाने डालकर मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें: Papaya Makhana Shake: पपीता-मखाने का शेक देगा हाई एनर्जी, हड्डियों में आएगी नई जान, इस तरह बनाकर पाएं फायदे

फलाहारी मखाना रायता में आप अपने मन मुताबिक अन्य फल जैसे नाशपाती, अनार दाने आदि को भी डाल सकते हैं। दही के साथ फलों को अच्छी तरह से मिक्स कर देने के बाद बादाम टुकड़े और चिरौंजी डाल दे। इसके बाद रायता 1 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। स्वादिष्ट फलाहारी मीठा मखाना रायता सर्व करने के लिए तैयार है।