Soaked Healthy Foods: हमारे खाने में कई चीजें ऐसी हैं जो कि स्वाद से भरी होने के साथ ही पौष्टिकता का खजाना होती हैं। बहुत से लोग हेल्दी रहने के लिए रात में बादाम भिगोकर अगले दिन खाते हैं क्योंकि इससे बादाम के फायदे बढ़ जाते हैं। इस लिस्ट में बादाम के साथ ही कई और भी फूड्स शामिल हैं जो कि भिगोए जाने के बाद ज्यादा पौष्टिक हो जाते हैं क्योंकि उनकी न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ जाती है। खाली पेट इन चीजों को खाने से शरीर में दिनभर एनर्जी महसूस होती है और कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। 

आप भी अगर खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो 5 फूड्स इसमें बेहद कारगर हो सकते हैं। रात में इन्हें भिगोकर सुबह खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही मेमोरी भी शार्प होने लगती है। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में। 

5 चीजों को भिगोकर खाने के फायदे

बादाम - सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ड्राई फ्रूट्स में बादाम भी शामिल है। बादाम गिरी को रात में भिगोकर अगर सुबह खाली पेट खाया जाए तो ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो जाती है। इन्हें खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और डाइजेशन में सुधार होता है। बादाम दिमाग को तेज बनाने का काम भी करती है। हार्ट के लिए भी भीगे बादाम लाभदायक होते हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है। 

किशमिश - ड्राई फ्रूट्स में किशमिश को भले ही ज्यादा महत्व नहीं मिलता हो, लेकिन गुणों के मामले में ये किसी दूसरे ड्राई फ्रूट्स से कम नहीं है। रात में भिगोकर अगर सुबह खाली पेट किशमिश खायी जाए तो शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है। किशमिश इम्यून सिस्टम बेहतर बनाने के साथ ही पाचन तंत्र में भी सुधार लाती है। 

भीगे चने - रात में पानी में भिगोकर अगर अगले दिन चने खा लिए जाएं और उसके ऊपर चने का पानी पी लिया जाए तो ये आपको एनर्जी से भर देगा। चने में पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है और इनमें काफी प्रोटीन और फाइबर होता है जो कि मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इन्हें खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। 

भीगी मूंग - रात में साबुत मूंग को भिगोएं और फिर उन्हें खाएं तो ये आपकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाती है। अगर मूंग को अंकुरित कर लिया जाए तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। इसे खाने से वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, मेटाबॉल्जिम सुधारने में मदद मिलती है। 

अंजीर - ड्राई फ्रूट्स में शामिल अंजीर में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हें रात में भिगोकर सुबह खाने से पेट संबंधी समस्याओं में काफी राहत मिलती है। अंजीर में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। अंजीर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और दिमाग के लिए भी लाभकारी होते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)