व्हाइट कलर का ब्लाउज एक ऐसा ब्लाउज है, जिसे महिलाएं हर अवसर पर पहन सकती हैं। चाहे आप ट्रेडिशनल लहंगा पहनें या फिर साड़ी, व्हाइट ब्लाउज हर आउटफिट के साथ बेहतरीन दिखता है। आइए जानते हैं व्हाइट ब्लाउज के कुछ खास स्टाइल्स, जो आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगी। 

हाई नेक व्हाइट ब्लाउज

अगर आप थोड़े सा रेट्रो और एलिगेंट लुक की तलाश में हैं, तो हाई नेक व्हाइट ब्लाउज एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे एम्ब्रॉइडरी या लेस से सजाया जा सकता है। यह स्टाइल खासकर साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगता है। आप इसे किसी भी ब्रोकेड या सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती हैं, जिससे आपका लुक क्लासिक और रॉयल नजर आए।

हाई नेक व्हाइट ब्लाउज 

फुल स्लीव व्हाइट ब्लाउज

फुल स्लीव्स ब्लाउज का लुक सदा से ही ट्रेडिशनल होता है। व्हाइट कलर में फुल स्लीव्स ब्लाउज आपके लहंगे या साड़ी को एक बेहद आकर्षक और ग्रेसफुल लुक देता है। 

फुल स्लीव व्हाइट ब्लाउज 

ऑफ शोल्डर व्हाइट ब्लाउज

अगर आप थोड़ा बोल्ड और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो ऑफ शोल्डर व्हाइट ब्लाउज परफेक्ट चॉइस है। इसे आप लहंगे के साथ पहनकर मॉडर्न और फ्यूज़न लुक पा सकती हैं। इस ब्लाउज को साड़ी के साथ भी पेयर किया जा सकता है, जिससे आप एक स्लीक और सेंसुअस अपील पा सकती हैं। 

ऑफ शोल्डर व्हाइट ब्लाउज 

बैकलेस व्हाइट ब्लाउज

अगर आप स्टाइल में कुछ नया चाहती हैं, तो बैकलेस व्हाइट ब्लाउज एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसे साड़ी के साथ पहनें और अपने लुक में एक डैश ऑफ ग्लैमर जोड़ें। आप इसे लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं, जिससे आपको एक बोल्ड और फेस्टिव लुक मिलेगा। बैकलेस ब्लाउज के साथ आप हेवी इयररिंग्स या चोकर नेकलेस पहन सकती हैं। 

बैकलेस व्हाइट ब्लाउज