Logo
Summer Kitchen Hacks: कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसलिए वो 5 आसान तरीके जान लीजिए, जो किचन की गर्मी से राहत दिला सकते हैं।

Summer Kitchen Hacks: गर्मियों में किचन का काम काफी मुश्किल हो जाता है। खासकर महिलाओं के लिए ये ज्यादा दिक्कत वाला होता है। गैस का तवा, उबलते बर्तन और बंद दीवारों के बीच पसीना-पसीना हो जाना आम बात है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसलिए वो 5 आसान तरीके जान लीजिए, जो किचन की गर्मी से राहत दिला सकते हैं।

काम शुरू करने से पहले नींबू पानी या ग्लूकोज पी लें 

खाली पेट किचन में घुसना अपने शरीर पर जोर डालने जैसा है। गर्मियों में पसीना निकलने से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। इसलिए रसोई का काम शुरू करने से पहले नींबू पानी, ग्लूकोज का पानी पी लें। इससे शरीर अंदर से ठंडा रहता है और ऊर्जा भी बनी रहती है।

सिर पर गीला तौलिया रखें

जब आप लंबे समय तक गर्म माहौल में काम करते हैं, तो शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए एक छोटा तौलिया या रुमाल पानी में भिगोकर सिर पर रखें। इससे गर्मी कम महसूस होगी और सिर दर्द या चक्कर आने से राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़े: Home Remedies: खाना खाते ही हो जाती है पेट में गैस? घरेलू नुस्खों के जरिए दूर करें ये समस्या

छोटा एग्जॉस्ट फैन लगवाएं

बहुत सारे किचन में वेंटिलेशन की कमी होती है, जिससे गर्मी और धुआं अंदर ही भर जाता है। इसके लिए एक छोटा एग्जॉस्ट फैन लगवाना मददगार हो सकता है। यह न सिर्फ गर्म हवा बाहर निकालता है, बल्कि अंदर की नमी और घुटन को भी कम करता है।

हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें

गर्मियों में डार्क और सिंथेटिक कपड़े गर्मी बढ़ाते हैं। इसलिए रसोई के काम के दौरान हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें। इससे शरीर को सांस लेने का मौका मिलता है और आप ज्यादा समय तक बिना थके काम कर सकते हैं।

दोपहर के समय किचन का काम टालें

अगर संभव हो तो दोपहर के 12 से 3 बजे के बीच किचन का काम न करें। इस समय बाहर की गर्मी अपने चरम पर होती है और किचन में तापमान और बढ़ जाता है। कोशिश करें कि सुबह जल्दी या शाम को खाना बनाएं। इससे शरीर पर कम दबाव पड़ेगा और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

5379487