Logo
Valentine Week 2024: प्यार करने वालों के लिए वेलेंटाइन वीक बेहद महत्व रखता है। कपल्स के लिए पूरा हफ्ता किसी ने किसी वजह से रिश्ते को मजबूत बनाने वाला होता है।

Valentine Week 2024: फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इसी महीने में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। वेलेंटाइन डे से पहले पूरे सप्ताह को वेलेंटाइन वीक के तौर पर मनाया जाता है। अपने प्यार का इज़हार करने से पहले हर दिन किसी न किसी तरीके से अपने पार्टनर को अपने प्यार का एहसास दिलाया जाता है। प्यार के इस सप्ताह में किसी दिन गिफ्ट तो किसी दिन चॉकलेट दी जाती है। हर दिन का खास महत्व होता है। 

वेलेंटाइन  वीक खत्म होने के अगले दिन वेलेंटाइन डे को सेलिब्रेट किया जाता है। वेलेंटाइन डे की शुरुआत रोज डे से होती है। आइए जानते हैं कपल्स के लिए वेलेंटाइन वीक का हर दिन किस तरह खास बन जाता है। 

वेलेंटाइन वीक का हर दिन खास

रोज़ डे - वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हर साल 7 फरवरी से होती है। हफ्ते का पहला दिन रोज़ डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए पार्टनर को लाल रंग का गुलाब दिया जाता है। इसके अलावा किसी से पक्की दोस्ती जताने या अपनी गलती मानने या संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए अलग-अलग तय रंगों के गुलाब देने का चलन है। 

प्रपोज़ डे - वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज़ डे होता है। यह 8 फरवरी को मनाया जाता है। आप अगर किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो इस दिन अपनी भावनाओं को उसके सामने खुलकर रख सकते हैं।

चॉकलेट डे - वेलेंटाइन डे का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है जो कि 9 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस दिन एक दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्यार का इज़हार किया जाता है। 

टेडी डे - आप अगर अपने पार्टनर के सामने अपने प्यार की मासूमियत को दिखाना चाहते हैं तो टेडी डे इसके लिए बेस्ट है। 10 फरवरी को वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन आप अपने साथी को टेडी गिफ्ट कर टेडी डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

प्रॉमिस डे - वेलेंटाइन वीक का पांचवा दिन यानी 11 फरवरी प्रॉमिस डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन आप अपने साथी को ये भरोसा दिलाएं कि आप उससे सच्चा प्यार करते हैं और जिंदगी भर चाहे हालात कुछ भी आप उनके साथ हमेशा रहेंगे। 

हग डे - 12 फरवरी यानी वेलेंटाइन वीक का छठवां दिन हग डे होता है। इस दिन आप अपने प्यार का इजहार अपने साथी को गले लगाकर कर सकते हैं। ये एक दूसरे के प्रति प्यार जताने का तरीका भी है। 

किस डे - वेलेंटाइन वीक का आखिरी दिन किस डे होता है। वेलेंटाइन वीक के शुरुआती छह दिन अगर एक दूसरे के प्रति समर्पित रहे हैं और आप महसूस करने लगे हैं कि एक दूसरे के प्रति आपका प्यार सच्चा है और ये जिंदगीभर रहने वाला है तो ये खास दिन पूरी तरह से आपका है। 

वेलेंटाइन डे - वेलेंटाइन वीक खत्म होने के अगले दिन यानी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस इन फाइनली पार्टनर से आप अपने प्यार को जताते हुए हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का वादा करते हैं। 

5379487