Logo
Dhanteras 29 October: धनतेरस पर खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदें, यहां देखें पूरी लिस्ट।

Dhanteras 29 October: धनतेरस पर खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन कभी-कभी हम भूलवश घर की जरूरतों के लिए कुछ ऐसा सामान खरीद लेते हैं, जो नहीं खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं।

धनतेरस पर इन चीजों को जरूर खरीदें
धनतेरस के दिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनकी खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर सभी लोग कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं। अगर आप भी खरीदारी करने को सोच रहे हैं, तो इन चीजों को जरूर खरीदें।

सोना -चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है लेकिन हर कोई इसे नहीं खरीद सकता है। इसलिए आप धनतेरस पर झाड़ू, नमक, खील-बताशे, पान के 5 पत्ते, बर्तन, खिलौने, नए वस्त्र, धनिया, मां लक्ष्‍मी प्रतिमा, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति, गोमती चक्र और कौड़ियां आप खरीद सकते हैं। इन सभी चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

भूलकर भी करें इन चीजों की खरीदारी
धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी करना जितना ही शुभ होता है। उतना ही कुछ चीजों की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है। इसलिए आप भूलकर भी इन चीजों की खरीदारी न करें। 

धनतेरस पर कांच के बर्तन बिल्कुल भी नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि कांच का संबंध राहु से माना जाता है। इसके अलावा स्टील और प्लास्टिक की चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए, अशुभ माना जाता है। एल्युमिनियम की खरीदारी करने से आप मुश्किलों में पड़ सकते हैं, इसलिए एल्युमिनियम की खरीदारी से भी बचना चाहिए। इस पर भी राहु का प्रभाव होता है। 

इन चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है
इसके अलावा लोहा भी खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि लोहा का संबंध शनिदेव से है। काले रंग की कोई भी चीज घर न लाएं, इसे अशुभ माना जाता है। नुकीली या धारदार चीजों को भी खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में अशांति बनी रहती है।

5379487