Logo
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन सही रंग के कपड़े पहनने से न केवल धार्मिक महत्व बढ़ता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है।

Chaitra Navratri 2025:  चैत्र नवरात्रि के खास मौके पर माता रानी के स्वागत के लिए पूजा की तैयारी होती है, अखंड ज्योति जलाई जाती है और भक्तगण पूरे समर्पण के साथ उपवास रखते हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन सही रंग के कपड़े पहनने से न केवल धार्मिक महत्व बढ़ता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। तो आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2025) के पहले दिन कौनसे रंग की साड़ी पहनना शुभ रहेगा और किस तरह खुद को मां शैलपुत्री की पूजा के लिए तैयार कर सकते हैं। 

पहले दिन कौन-सा रंग पहनें?

  • चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पीले या नारंगी रंग की साड़ी पहनना बेहद शुभ माना जाता है।
  • मां शैलपुत्री की कृपा पाने के लिए पीली साड़ी पहनें। यह रंग मन को शांत रखता है और सकारात्मकता लाता है।
  • यह रंग ऊर्जा, भक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक है। यह नवरात्रि व्रत में एक नई ऊर्जा भरता है। 

इसे भी पढ़े: Fashion Tips: ठंडी गायब, अब हल्की गर्मी में बदलना है फैशन? फुल स्लीव्स वाली ये ट्रेंडी ड्रेसस करें स्टाइल

मां शैलपुत्री की पूजा के लिए ऐसे हो तैयार

  • नवरात्रि में बिंदी और सिंदूर का खास महत्व होता है। यह सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं।
  • सादगी भरे रूप में तैयार होना नवरात्रि की पवित्रता को बनाए रखता है। यानी इस दिन के लिए काजल, बिंदी और सिंदूर काफी है।
  • पूजा करते वक्त खुले बालों की जगह चोटी या जुड़ा बनाना बेहतर माना जाता है।

नवरात्रि में रंगों का महत्व

  • चैत्र नवरात्रि में हर दिन एक अलग रंग का महत्व होता है। पहले दिन पीला और नारंगी रंग मां शैलपुत्री को समर्पित होता है, जबकि अन्य दिनों में लाल, हरा, आदि रंगों की पूजा होती है। इन रंगों को धारण करके हम अपनी ऊर्जा को देवी शक्ति से जोड़ सकते हैं।
  • अगर आप चैत्र नवरात्रि 2025 के पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष कृपा पाना चाहती हैं, तो पीली या नारंगी साड़ी पहनना सबसे शुभ रहेगा। इससे न सिर्फ आपका लुक सुंदर लगेगा, बल्कि यह आध्यात्मिक दृष्टि से भी सकारात्मक ऊर्जा देगा। 
jindal steel jindal logo
5379487