Lipstick Shades on Karwa Chauth : करवाचौथ के लिए महिलाएं क्या पहनने वाली हैं, ये तो तय कर लेती हैं। लेकिन कपड़ों के अलावा भी कुछ ऐसी जरूरी चीजें होती है। जिसके बिना सजना-संवरना अधूरा रह जाता है। अब आप सोच रही होंगी कि, ऐसी कौनसी चीज है, जिसके बिना सजने में कमी रह जाती हो...तो हम आपको बता दें लिपस्टिक के शेड का चुनाव करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि ये आपके पूरे लुक को निखार देता है। आइए जानते हैं...कौन-कौन सी लिपस्टिक शेड्स आपके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाएंगे।

क्लासिक रेड 

करवाचौथ का त्योहार एक पारंपरिक और रोमांटिक अवसर होता है, और इस दिन लाल रंग की लिपस्टिक सबसे अधिक पसंद की जाती है। रेड लिपस्टिक का क्लासिक शेड न केवल आपकी सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि यह परंपराओं से भी जुड़ा हुआ है। लाल रंग भारतीय परिधानों और विशेष अवसरों के लिए बेहद खास माना जाता है। यह रंग हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है, चाहे आपकी त्वचा का रंग गोरा हो या सांवला। 

क्लासिक रेड लिपस्टिक

डीप मैरून 

अगर आप कुछ और गहराई और रॉयलिटी जोड़ना चाहती हैं, तो डीप मैरून लिपस्टिक आपके लिए परफेक्ट है। यह शेड आपके लुक में ग्रेसफुलनेस और शाही अंदाज लाता है। खासकर अगर आप गोल्डन या मैरून साड़ी या लहंगा पहन रही हैं, तो यह लिपस्टिक शेड आपके आउटफिट के साथ एकदम मेल खाएगा। डीप मैरून शेड ज्यादा बोल्ड होता है, लेकिन यह आपकी खूबसूरती को स्टाइलिश टच देता है।

डीप मैरून लिपस्टिक 

न्यूड पिंक 

अगर आप करवाचौथ पर एक सॉफ्ट और नैचुरल लुक चाहती हैं, तो न्यूड पिंक लिपस्टिक आपके लिए सही विकल्प है। यह शेड उन महिलाओं के लिए है जो ज्यादा बोल्ड रंगों से बचना चाहती हैं, लेकिन फिर भी खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती हैं। न्यूड पिंक लिपस्टिक आपके चेहरे को एक नैचुरल ग्लो देती है और अगर आपका मेकअप सटल हो, तो यह लुक को एक परफेक्ट फिनिश देती है। यह लुक दिन के समय या सुबह के पूजा के समय के लिए सबसे अच्छा होता है।

न्यूड पिंक लिपस्टिक