Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी का त्योहार आ रहा है और हर तरफ इसकी तैयारियों की धूम दिखाई दे रही है। वहीं इस साल यह त्योहार 7 सितंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर कुछ ट्रेडिशनल वियर करने के बारे में सोच रही हैं, तो आज हम आपको सूट के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप गणेश उत्सव के दिन ट्राई कर सकती हैं। 

Organza Anarkali Suit

ऑर्गेंजा अनारकली सूट
गणेश चतुर्थी पर इस तरह का ऑर्गेंजा अनारकली सूट वियर कर सकती हैं। इस तरह के ऑर्गेंजा अनारकली सूट महिलाओं पर खूब जचते हैं और ये आउटफिट इस खास मौकों पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आपको ये ऑनलाइन या ऑफलाइन भी मिल जाएंगे। इस सूट के साथ फुट वियर में आप हाई हिल्स स्टाइल कर सकती हैं। 

kurta palazzo set

कुर्ता प्लाजो सेट
कुर्ता प्लाजो सेट गणेश उत्सव के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं। हालांकि, महिलाएं तैयारियों में काफी बिजी होती हैं। इसलिए वह सिंपल कैरी करने के बारे में सोचती हैं। ऐसे में आपके लिए कुर्ता प्लाजो सेट बहुत ही अच्छा है और इसमें आप खूबसूरत भी दिखेंगी। साथ ही कंर्फटेबल भी रहेंगी। इसके साथ फुटवियर में आप हाई हिल्स या जूती भी वियर कर सकती हैं।  

Kurta Dhoti Pant Set

धोती कुर्ती सेट
अगर आप गणेश चतुर्थी पर अलग दिखना चाहती हैं और हैवी वर्क वाले सूट पसंद नहीं करती हैं तो आपके लिए सिंपल धोती कुर्ती सूट पहन सकती हैं। इस तरह के सूट में आपको कई ऑप्शन भी मिल जाएंगे। इसके साथ यह यूनिक भी लगेगा। वहीं फुटवियर में इस पर मोजरी काफी सुन्दर लगेगी। लेकिन आप चाहें, तो हिल्स भी स्टाइल कर सकती हैं। ये भी खूब जचेगा।