इन 5 रंगों के कपड़ों में लड़कों को बेहद पसंद करती हैं लड़कियां

रंगों की अपनी भाषा और अपना एक असर होता है, जो हमारे जीवन के साथ ही हमारी पर्सनेलिटी पर भी साफतौर पर देखा जा सकता है। आपने भी अक्सर इस बात को नोटिस किया होगा कि कुछ खास रंग आपके पहनने पर बेहद अच्छे लगते है, जबकि कुछ रंग हमारी पर्सनेलिटी को डाउन कर देते है। ऐसे में अगर किसी लड़की को इंप्रेस करना हो तो, पर्सेनेलिटी का परफेक्ट होना बेहद जरूरी है। इसलिए आज हम आपको लड़कियों के फेवरेट कलर यानि लड़कों के कपड़ों के वो खास रंगों के बारे में बता रहे हैं, जो लड़कियों को आकर्षित करते हैं। यूं कहें कि जिनमें वो लड़कों को बेहद पसंद करती है।
लड़कों के कपड़ों के इन 5 रंगों से लड़कियां होती है आकर्षित....
1.लाल रंग सिर्फ लड़कियों पर ही नहीं लड़कों पर भी बेहद आकर्षक लगता है। इसका खुलासा एक सर्वे में हुआ। जिसके मुताबिक अधिकांश लड़कियों को लड़कों की रेड कलर की शर्ट या टी-शर्ट उन्हें एक अट्रेक्टिव लुक देती है।
2. नीला रंग यानि पुरूषों को रंग। आमतौर पर लड़कियों के लिए जहां गुलाबी रंग का फैशन में प्रयोग किया जाता है, तो वहीं लड़कों के लिए नीला रंग उपयोग किया जाता है। वैसे लड़कियों को लड़कों के ड्रेस में नीले रंग की हर शेड बेहद पसंद आती है। क्योंकि इसमें लड़के स्टाइलिश और कूल नजर आते हैं। ब्लू डेनिम के कपड़ें भी बेहद पसंद आते हैं।
3.काला रंग यानि एक ऐसा रंग जो हर इमोशन और रंग को अपने अंदर समेट लेता है। काला रंग लड़कियों को बेहद पसंद होता है। ये आपको स्टाइलिश बनाने के साथ स्लिम दिखाने में भी मदद करता है। इसलिए लड़कों के वार्डरोब में हमेशा काले रंग की शर्ट या टी-शर्ट जरूर रखें।
4. सफेद यानि सभी रंगों से मिलकर बना एक प्योर कलर। सफेद रंग आपके मन को शांत को करने के साथ ही पर्सेनेलिटी में प्यूरिटी को शो करता है। इसके साथ ही आपको एनर्जेटिक भी महसूस करवाता है। जिसकी वजह से लड़कियां लड़कों के व्हाइट शर्ट या टी-शर्ट की तरफ अट्रेक्ट हुए बिना खुद को रोक नहीं पाती हैं।
5. पिंक या बेबी पिंक कलर को आमतौर पर लड़कियों से जोड़ा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि लड़कियों को लड़कों की पिंक या बेबी पिंक कलर की शर्ट बेहद अट्रेक्ट करती है। ये रंग प्यार और सौम्यता को दर्शाता है। जिसे चाहकर भी लड़कियां इग्नोर नहीं कर पाती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS