सिर्फ 5 मिनट में बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी देसी पास्ता

26 Jun 2024

इटैलियन डिश पास्ता अब देश-दुनिया में जगह-जगह पॉपुलर हो चुका है।

होटल्स, रेस्टोरेंट में पास्ता का लुत्फ उठाने के बजाय अब लोग इसे घर पर भी बनाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के भी अलग-अलग तरीके हैं।

बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला पास्ता अब घर पर सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं। देसी स्टाइल का पास्ता खाना पसंद है, तो नोट कर लें रेसिपी।

सामग्री: उबले हुए पास्ता (किसी भी आकार के), गाजर कटी हुई, प्याज, टमाटर, लहसुन, शिमला मिर्च, बींस, हरी मिर्च, चिली फ्लेक्स, रेड सॉस, ग्रीन सॉस, विनेगर, तेस, नमक

Recipe: सबसे पहले पास्ता को उबालकर, ठंडा करलें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें लहसुन के टुकड़े, प्याज डालें। अब सभी बारीक कटी सब्जियां डालें।

- सब्जियों पर लाल मिर्च पाउड, चिली फ्लेक्स डालें। अब 1 चम्मच ग्रीन सॉस, 2 चम्मच रेड सॉस और स्वादानुसार नमक डालें। इसपर पास्ता डालकर सभी अच्छे से मिलाएं।

- अब 1 चम्मच विनेगर डालकर पास्ता मिक्स करें। ऊपर से पास्ता मसाला डालें और गर्मा गरम सर्व करें।