सावन सोमवार के व्रत में भूलकर भी न खाएं ये चीजें

22 Jul 2024

हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से पूजा-पाठ करते हैं।

सावन में सोमवार के दिन विशेष तौर से कई लोग व्रत रखते हैं। खासकर सावन सोमवार का व्रत कुंवारी लड़कियों और विवाहित महिलाओं के लिए फलदायी होता है।

व्रत के लिए खान-पान से जुड़े कुछ नियम होते हैं। इसमें क्या नहीं खाना चाहिए, इसके बार में जानना बहुत जरूरी है।

- सावन के महीने में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। यानी प्याज, लहसुन, मसाले और तली भुनी चीजें नहीं खाना चाहिए।

- सावन के व्रत में हरी सब्जियों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

- सादे नमक का सेवन सावन के व्रत में बिल्कुल वर्जित है। किसी भी व्रत में सादा नमक नहीं खाया जाता। आप सेंधा नमक का इस्तमाल कर सकते हैं।

- व्रत में अनाज, दाल युक्त भोजन की मनाही होती है।