Monsoon में लें टेस्टी भेलपुरी का मजा, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं

04 Jul 2024

भेल पुरी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। ये एक लोकप्रिय चाट है जो स्नैक्स में खाया जाता है।

ये दिल्ली-मुंबई की फेमस चाट है जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। बारिश के मौसम में भेलपुरी का स्वाद जरूर चखें।

भेलपुरी में टमाटर, प्याज, नींबू और लाल-हरी चटिनयां इसका जायका बढ़ा देती हैं। मुंबईया भेलपुरी का मजा घर पर भी लें। इसके लिए नोट कर लें रेसिपी।

सामग्री- मुरमुरे (परमल), प्याज बारीक कटी, टमाटर, उबला आलू, हरी चटनी, खजूर-इमली चटनी, हरा धनिया, हरी मिर्च, चाट मसाला, नींबू रस, पापड़ी, सेव, तली मसाला चना दाल, नमक, मूगंफली

Recipe: कड़ाई में 1 चम्मच तेल डालकर मुरमुरे भून लें ताकी वे कुरकुरे हो जाएं। अब सभी सब्जियों को बारीक काट लें।

- बाउल में मुरमुरे डालें। इसमें सभई सब्जियां मिलाएं। हरी व लाल चटनी उपर से डालें। नमक, चाट मसाला, अमचूर डालकर मिक्स करें।

- उपर से सेव, पापड़ी, तली हुई दाल, मूंगफली और हरी धनिया डालें। मिक्स करें। तैयार है टेस्टी भेलपुरी।