सावन में खूब जचेंगे हरे रंग के ये सलवार-सूट

20 Jul 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

सावन का त्योहार आने वाला है। इस खास मौके पर अक्सर महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं।

ऐसे में अगर भी हरे रंग के सूट का कलेक्शन ढूंढ रही हैं, या आप अपने आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं।

तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन के सूट दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप सावन के मौके पर कैरी कर सकती हैं।

सावन के खास मौके पर आप फ्लोर लेंथ सूट पहन सकती हैं। इसे हैवी वर्क वाले दुपट्टे के साथ खुद स्टाइलिश बना सकती हैं।

सिल्क सूट इन दिनों ट्रेंड में हैं। इसमें ग्रीन कलर में आपको कई सारे डिजाइन के बनारसी सिल्क सूट का कलेक्शन भी मिल जाएंगे।

अगर आप कुछ हैवी कैरी करना चाहती हैं, तो पाकिस्तानी स्टाइल घेरेदार सूट को पहन सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ में आप नेट के दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।

सावन के खास मौके पर आप गोटा-पट्टी वर्क वाले फैंसी पैटर्न के सूट भी वियर कर सकती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हैवी झुमके भी कैरी कर सकती हैं।