Bhopal Best Poha Jalebi

भोपाल में सुबह के नाश्ता के लिए इन 5 जगहों में मिलेगा बेस्ट ऑप्शन

Haribhoomi

24 Apr 2024

Bhopal Best Poha Jalebi

इंदौर का पोहा जलेबी अब पूरे देश में नाश्ता की पहचान बनता जा रहा है। भोपाल में रहने वाले लोग अगर पोहा जलेबी का नाश्ता न करें तो उन्हें दिनभर कुछ खाली-खाली सा लगता है।

Bhopal Best Poha Jalebi Shops

भोपाल में आपको नाश्ते के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। भोपाल की हर गली, हर नुक्कड़ पर आपको इसकी दुकान आसानी से मिल जाएगी।

Best Poha Jalebi Shops

आइए जानते है भोपाल की बेस्ट 5 जगह जहां का पोहा जलेबी आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

Nadra Bus Stand Best Poha Jalebi Shop

भोपाल के ओल्ड भोपाल में पुराना बस स्टैंड पर दिन-रात पोहा-जलेबी का नाश्ता खाने को मिल जाता है। इसके आस-पास बहुत सी दुकानें हैं, जहां ये स्वादिष्ट ब्रेकफ़ास्ट परोसा जाता है।

Anand Namkeen Best Poha Jalebi Shop

भोपाल के एमपी नगर के ज्योति टॉकीज चौराहे में आनंद नमकीन की दुकान पर पोहा-जलेबी खाने वालों की भीड़ लगी रहती है। इसके चलते अब आस-पास की दुकानों पर भी पोहा-जलेबी की छोटी-छोटी दुकानों में भी नाश्ता मिलने लगा है।

Manohar Restaurant Best Poha Jalebi Shop

एमपी नगर में भोपाल के पुराने रेस्तरां में से एक मनोहर डेयरी भी है। यहां पोहे में सेव-अनार के दाने और क्रिस्पी जलेबी परोसी जाती है। इसके लिए भी लोगों की बड़ी भीड़ होती हैं।

Swaad Bhandar Best Poha Jalebi Shop

पुराने भोपाल की जामा मस्जिद के पास स्वाद भंडार में भी क्रिस्पी जलेबी के साथ पोहा और सुलेमानी चाय सर्व की जाती है। सुबह-सुबह नाश्ता करने के लिए यहां बड़ी भीड़ होती हैं।

Vyanjan Sweets Best Poha Jalebi Shop

भोपाल में शक्ति नगर के पास डीआरएम रोड पर इस दुकान पर भी पोहा-जलेबी मिलती हैं। यहां कॉलेज जाने वाले लड़के-लड़की की भीड़ सबसे ज्यादा नजर आती है।