24 Jul 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस सावन आप माधुरी दिक्षित के ये लुक जरूर ट्राय करें।
माधुरी की ये हरे रंग की साड़ी सावन के लिए परफेक्ट है। इसे पूजा में पहन सकती हैं। इसके साथ हैवी जूलरी मैच कर सकती हैं।
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो माधुरी की इंडो वेस्टर्न साड़ी जरूर ट्राई करें। बिंदी और हैवी झुमके से लुक पूरा करें।
सिंपल और सोबर दिखना चाहती हैं तो इस तरह की प्लेन साड़ी के साथ चौड़ी बॉर्डर वाली साड़ी पहनें। सावन में पूजा के लिए परफेक्ट लुक देंगी।
माधुरी दीक्षित की ये ग्रीन नेट साड़ी पार्टी लुक के लिए बेस्ट है। इसके साथ हैवी झुमका पहन सकती हैं।
हल्का हरा रंग भी महिलाओं पर खूब जंचता है। पैरट ग्रीन रंग की इस साड़ी में आप खूबसूरत लगेंगी। इसके साथ मैसी बन बनाकर, कुंदन या क्रिस्टल ज्वेलेरी पेयर करें।
सावन में साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो आप माधुरी दीक्षित की तरह ये हरे रंग लॉन्ग गाउन वन पीस कुर्ता ट्राय करें। ये भी जबरदस्त लगेगा।