23 Jul 2024
23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया।
मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। जिसके बाद ये उनके तीसरे कार्यकाल का पहला बजट रहा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 7वीं बार संसद में बजट पेश किया है। इस दौरान उनका लुक भी बेहद खास रहा।
हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने बजट संबोधन के लिए खास साड़ी पहनी थी। उन्होंने ऑफ-वाइट और मेजेंटा रंग की हैंडलूम सिल्क साड़ी पहनी थी।
इस साड़ी पर गोल्डन जरी से क्रॉस-चेक बॉर्डर डिजाइन थी। पल्लू पर गोल्डन हैंडलूम वर्क था। इस साड़ी के साथ बॉर्डर के मैच का मेजेंटा ब्लाउज कैरी किया।
वित्त मंत्री का ये साड़ी लुक बेहद ही ऐलीगेंट और सिंपल था। इसके साथ उन्होंने माथे पर छोटी सी बिंदी, गोल्ड पेंडेंट और हाथ में गोल्ड चूड़ियां पहनी थीं।
बजट पेश करने से पहले उन्होंने लाल रंग के केस में बही-खाता पकड़कर संसद भवन के बाहर मीडिया को पोज दिए। उनका ये सादगी भरा लुक लोगों को पसंद आ रहा है।