व्रत में सादा नमक क्यों नहीं खाया जाता?

25 Jul 2024

सावन का महीना शुरु हो गया है और इस महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन में लोग विशेष पूजा- अर्चना भी करते हैं।

मान्यता है कि सावन में जो भी लोग व्रत रखते है। उनकी सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं। इसलिए सावन में व्रत रखने का भी विशेष महत्व है।

व्रत से जुड़े कुछ जरूरी नियम होते हैं। क्या आपको पता है कि व्रत के दौरान सादा नमक नहीं खाया जाता? इसके पीछे की वजह क्या है? आइए जानते हैं।

किसी भी व्रत में सादे नमक का सेवन करना बिल्कुल वर्जित है। व्रत में लोग सेंधा नमक खाते हैं साथ ही सेंधा नमक को हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है।

सादा नमक की रिफाइनिंग की जाती है। इस बनाने के लिए केमिकल की जरूरत होती है। वहीं सेंधा नमक पूरी तरह से प्राकृतिक होता है।

सेंधा नमक में सोडियम की मात्रा सादे नमक की तुलना में बहुत कम होती है। इसमें ऑयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है।

सादे नमक में केमिकल मौजूद होने के कारण इसे व्रत में शुद्ध नहीं माना जाता है। इसलिए व्रत में सेंधा नमक खाया जाता है।