पुलिस वाले बने बाराती, दुल्हन को देखकर लड़के के परिजन भी हुए राजी, आप भी जान लें इस अनोखी शादी की हर बात

पुलिस वाले बने बाराती, दुल्हन को देखकर लड़के के परिजन भी हुए राजी, आप भी जान लें इस अनोखी शादी की हर बात
X
बिहार के बेगूसराय में हुई एक अनोखी शादी चारों ओर चर्चा का विषय बनी हुई है। हुआ ये कि दहेज के चक्कर में लड़का पक्ष लगातार शादी का टाल रहा था। इस बीच लड़की वालों ने लड़के अपहरण कर लिया व एक मंदिर में उसका जबरन विवाह कराने लगे। मामले की भनक पुलिस वालों को लग गई वो भी पहुंच गए और बन गए बाराती।

पकड़ौआ विवाह: बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) जिले में हुई एक अनोखी शादी (Unique wedding) सुर्खियों में छा गई है। यहां शादी तय होने के बाद भी लड़के पक्ष के लोग (Boy side) लगातार शादी को टाल रहे थे। इस पर लड़की पक्ष (girl side) ने कुछ ऐसा किया, जिससे शादी हो तो गई, मगर तरीका अनोखा रहा। इस अजब-गजब शादी (Amazing wedding) के बारे को सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव निवासी शिवम कुमार और बिहट खेमकरणपुर पूर्वी टोला निवासी यदुनंदन सिंह की बेटी प्रिया भारती की शादी करीब 2 वर्षों से तय हुई पड़ी थी। शादी तय होने के बाद भी लड़के पक्ष की ओर से लगातार टालमटोल की जा रही थी। लड़की पक्ष शादी के लिए लगातार लड़का पक्ष के समक्ष गिड़िगड़ा रहा था। लेकिन लड़का पक्ष शादी कर लेने की बात को मानने के लिए तैयार नहीं था।

वैसे यह पूरा मामला दहेज के लेनदेन पर अटका हुआ था। इन सभी बातों से दुखी होकर लड़की वालों ने लड़के शिवम का एक दिन अपहरण कर लिया। शिवम का अपहरण करने के बाद लड़की के परिवार वालों ने उनकी शादी जबरन एक मंदिर में करा दी। इस मामले की भनक तेघड़ा पुलिस को भी लग गई। पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पहुंचे। जहां पुलिस वालों ने तत्काल इस शादी को रुकवा दिया।

बाद में पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में लड़का-लड़की दोनों के परिवारों को थाने में बुलाया गया। थाने में ही शादी संपन्न कराई गई। शादी पूरी होने के बाद शिवम ने बताया कि उसका अपहरण लड़की के आस-पड़ोस के लोगों ने ही किया था। दूल्हे शिवम ने इसको आदर्श शादी करार दिया है। इसमें दहेज को लेकर कोई बात नही हैं। इस समय यह अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का बिषय बनी हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story