किसान अब घर बैठे ऑनलाइन जान सकते है अपने नज़दीकी मंडी के भाव

किसान अब घर बैठे ऑनलाइन जान सकते है अपने नज़दीकी मंडी के भाव
X
अब अगर बात खेतीज्ञान के विशेषता की करें तो खेतीज्ञान कि निम्न जानकारियां किसानों को खेती में सहायक हो सकती है-

भारत एक कृषि प्रधान देश जाना जाता है। यह कहना गलत नही होगा कि भारत देश की जड़ इस देश के खेत खलिहान हीं है। भारत के कृषि क्षेत्र से हमेशा से हीं उन्नत खेती होती आयी है, पर आधुनिक काल में कृषि क्षेत्र को और भी सशक्त करने के लिए कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। संभ्वत इसी कारणवश कृषि क्षेत्र को डीजीटल करने के प्रयास शुरु किए गए हैं ताकि इस क्षेत्र को और मज़बूती दी जा सके। भारतीय किसानों के लिए सरकार द्वारा ऐेसे प्रयास किए जा रहे हैं कि किसानों को उन्नत खेती करने के लिए संपुर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जा सके। सरकारी हेल्पलाइन नम्बर से जानकारियां तो पहले भी दी जाती थी परंतु उस सुविधा का और विस्तार करने हेतु कई वेबसाइट सेवा भी शुरु की गई है जो किसानों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

आज हम आपको एक ऐसे वेबसाइट से बारे में बताने वाले है जिसका उपयोग कर किसान अपने नज़दीकी मंडी के भाव पता कर सकते है! जी हाँ! अब आपको भाव पता करने के लिए बार बार मंडी नहीं जाना पड़ेगा! आप घर बैठे ऑनलाइन ही अपनी मंडी के सरकारी भाव पता कर सकते है! मंडी भाव पता करने के लिए आपको इस लिंक मंडीभाव खेतीज्ञान पर क्लिक करना होगा और ऊपर अपनी मंडी जैसे "नीमच" को सर्च करके भाव देख सकते है!

खेतीज्ञान वेबसाइट पर मंडी भाव के अलावा किसानों को खेती से जुड़ी हर जानकारी बड़ी हीं आसानी से मिल सकती है। खेतीज्ञान किसानों को हर तरह के फसल से जुड़ी जानकारी देता है चाहे वह बीज रोपने के सही वक्त की जानकारी हो या फसलों के कटाई का सही वक्त जानना हो। खेतीज्ञान हर फसल से जुड़ी लगभग सारी जानकारियां सटीक देता है। फल, फूल इत्यादि के खेती के लिए हर ज़रुरी जानकारी खेतीज्ञान पर किसानों को मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा खेतीज्ञान की एप डाउनलोड कर भी किसान इसकी सेवा का लाभ पा सकते हैं।

अब अगर बात खेतीज्ञान के विशेषता की करें तो खेतीज्ञान कि निम्न जानकारियां किसानों को खेती में सहायक हो सकती है-

  • पैदावार के मंडी भाव: फसलों के पैदावार के बाद सबसे बड़ा मसला होता है उसके मंडी भाव की जानकारी इकठ्ठा करना। ऐसे में खेतीज्ञान से किसान अपने राज्य के मंडी भाव आसानी से जान सकते हैं।
  • फल फूल की खेती की जानकारी: किसी भी तरह के फल फूल के खेती से जुड़ी जानकारी जैसे मिट्टी, मौसम, रोपन और कटाई से जुड़ी हर जानकारी किसानों को यहां आसानी से मिल सकती है।
  • ​योजना की जानकारी: सरकार द्वारा खेती के प्रोतसाहन के लिए लाई गई हर योजना की जानकारी खेतीज्ञान पर मिल सकती है जो किसानों के लिए लाभदायक हो सकते हैं।
  • रोग, उर्वरक की जानकारी: फसलों की अच्छी पैदावार के लिए उन फसलों में होने वाले रोग और उसके रोकथाम की जानकारी बहुत हीं आवश्यक होती जो खेतीज्ञान पर उपलब्ध होती हैं। इसके अलावा उचित उर्वरक की जानकारी भी खेतीज्ञान पर किसानों को मिल सकती हैं।
  • ​मसालों, सब्जियों की जानकारी: मसालों और सब्जियों की खेती के लिए हर संभव जानकारी भी खेतीज्ञान पर किसानों को आसानी से मिल सकती हैं।
  • गांव से जुड़ी अन्य जानकारी: गांव के पंचायत से जुड़ी हर संभव जानकारी भी खेतीज्ञान पर किसानों को मिल सकती हैं। इसके अलावा किसानों को खेतीज्ञान के फेसबुक और वाहट्स एप ग्रुप मे शामिल होने की सुविधा भी मिल सकती है।

किसानों को खेतीज्ञान पर हर संभव जानकारी की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा खेतीज्ञान एप की सुविधा होने से इससे जानकारी प्राप्त करना और भी आसान है। वहीं हिंदी में जानकारी उपलब्ध होने से यह किसानों के लिए और भी आसान है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story